देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में वकील को अवमानना नोटिस:20 जनवरी तक जवाब मांगा; वकील ने कहा था- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में वकील को अवमानना नोटिस:20 जनवरी तक जवाब मांगा; वकील ने कहा था- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने CJI सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील को बुधवार को अवमानना नोटिस जारी किया। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की याचिका पर हुई। SCBA ने वकील के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की थी। जस्टिस दीपांकर दत्ता, जॉयमाल्या बागची और वी.

मोहना की तीन जजों की बेंच ने वकील से जवाब मांगा। कोर्ट ने नोटिस का जवाब देने के लिए 20 जनवरी 2027 की तारीख तय की। वकील ने CJI से कहा था- आप कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक वकील ने CJI सूर्यकांत से तीखी बहस की। वकील अपने खिलाफ चल रहे अवमानना के मामले में जल्द सुनवाई चाहते थे। कोर्ट में जब CJI ने उन्हें इंतजार करने को कहा तो वकील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं और उनमें ईमानदारी नहीं है। यह घटना सोमवार दोपहर करीब 2 बजे की है। CJI सूर्यकांत की अगुआई वाली बेंच में जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी.

मोहना भी मौजूद थे। वकील ने तय प्रक्रिया के बिना अपना मामला रखने के लिए पहले माफी मांगी। इस पर जस्टिस वी.

मोहना ने कहा कि वे इस तरह मामले का जिक्र नहीं कर सकते। CJI सूर्यकांत ने वकील से कहा, 'हम आपका आवेदन देखेंगे, आप थोड़ा इंतजार कीजिए।' फरियादी वकील CJI की इस बात पर भड़क गए। हालांकि, वकील ने बेंच में मौजूद जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी.

मोहना के प्रति सम्मान भी जताया। कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद किया गया वकील की टिप्पणी के बाद कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद कर दिया गया। कोर्ट में मौजूद वकीलों के मुताबिक, बाद में सुरक्षाकर्मी उन्हें कोर्ट रूम से बाहर ले गए। वहां मौजूद दूसरे वकीलों ने CJI से इस व्यवहार पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

हालांकि, वकील के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जुलाई में भी CJI सूर्यकांत के साथ हुई थी बदसलूकी जुलाई में एक अन्य घटना में याचिकाकर्ता प्रबल प्रताप ने सुप्रीम कोर्ट में हंगामा किया था और CJI सूर्यकांत के खिलाफ अपशब्द कहे थे। उस समय सुनवाई कर रही बेंच में CJI सूर्यकांत शामिल नहीं थे।

बेंच ने अवमानना की कार्रवाई शुरू करने से इनकार करते हुए कहा था कि याचिकाकर्ता परेशान लग रहा था और उसे कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं। इस घटना के बाद सुप्रीम कोर्ट ने वीडियो कॉ

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सुप्रीम कोर्ट ने CJI सूर्यकांत के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील को अवमानना नोटिस जारी किया। यह कदम SCBA की याचिका पर तीन जजों की बेंच द्वारा लिया गया, जिसमें वकील को 20 जनवरी 2027 तक जवाब देने का आदेश दिया गया। यह घटना न्यायपालिका की प्रतिष्ठा और वकील-न्यायाधीश संबंधों पर प्रकाश डालती है। वकील के अपमानजनक शब्दों ने सार्वजनिक चर्चा को बढ़ाया, जिससे न्यायिक स्वतंत्रता और पेशेवर आचरण पर सवाल उठे। जनता के लिए यह दर्शाता है कि न्यायपालिका अपने सदस्यों के प्रति सख्त है, जिससे कानूनी व्यवस्था

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।