राजनीति

CJI सूर्यकांत पर विवादित पोस्ट डिलीट, केरलम कांग्रेस करेगी जांच

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CJI सूर्यकांत पर विवादित पोस्ट डिलीट, केरलम कांग्रेस करेगी जांच

अक्टूबर 13, नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के इस्तीफे की मांग वाली पोस्ट विवाद के बाद केरलम कांग्रेस ने संबंधित पदाधिकारी को पद से हटा दिया है और पोस्ट भी डिलीट कर दी गई है। केरलम कांग्रेस ने कल एक्स पर पोस्ट कर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत का इस्तीफ़ा मांगा था और लिखा था कि आपकी जगह किसी और को नियुक्त किया जाएगा जो इस पद को संभाल पाएगा।

इस पोस्ट के बाद कांग्रेस चौतरफा घिर गई, बीजेपी समेत सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिशएन ने इस पोस्ट की निंदा की और कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गरिमा बनाए रखना चाहिए। इसके बाद कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि पार्टी ने खुद को इस मसले से अलग कर लिया और केरलम यूनिट से असहमति जताई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि ये पोस्ट पार्टी नेतृत्व की जानकारी, सहमति या परामर्श के बिना प्रकाशित की गई थी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल नहीं उठाती और सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट पार्टी नेतृत्व के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती। KPCC पोस्ट प्रकाशित होने की परिस्थितियों की जांच भी करेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।