CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और कथित 'वोट चोरी' के विरोध में 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन से पहले युवाओं को हिरासत में लिए जाने के आरोप सामने आए हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि भाजपा सरकार ने प्रदर्शन से पहले देशभर में हजारों युवाओं को हिरासत में लिया है.
उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से युवा डरने वाले नहीं हैं और वह 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचकर हर हाल में जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे.
अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले देशभर में हजारों युवाओं को हिरासत में लिया गया है.
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को डराने की कोशिश काम नहीं आएगी.
दीपके के मुताबिक, देश का युवा अब उनसे डरने वाला नहीं है.
उन्होंने यह भी कहा कि वह अगले दिन दिल्ली पहुंचेंगे और किसी भी परिस्थिति में जंतर-मंतर तक मार्च करेंगे.
Thousands of youngsters have been detained across country by the BJP Govt ahead of our October 10 protest. This intimidation is not going to work, Modi.
The youth of this country are no longer scared of you.
I ll be landing in Delhi tomorrow and will march to Jantar Mantar, come what may.
Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 9, 2026
पुणे से दिल्ली आ रहे छात्रों को हिरासत में लेने का दावा
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने 8 अक्टूबर को आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली आ रहे लोगों को देश के अलग-अलग हिस्सों में हिरासत में लिया जा रहा है.
📡 स्रोत: ABP Live