CJP का अब नया प्लान क्या? आशुतोष रांका बोले- 'आइए हम सब मिलकर...'
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) गुरुवार (26 नवंबर) को नागपुर में सेव डेमोक्रेसी, सेव कॉन्स्टिट्यूशन कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. ये कार्यक्रम शाम 4 बजे संविधान चौक पर होगा.
इसे लेकर सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने एक्स पर सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके संग अपना एक वीडियो शेयर किया है. उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर अपने संविधान को बचाएं.
आशुतोष रांका के एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में वो और दीपके भीमराम अंबेडकर के मूर्तिस्थल पर हाथ जोडे़ नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके साथ सीजेपी के कई अन्य नेता भी मौजूद दिखे.
वीडियो में समानता को लेकर भीमराम अंबेडकर पर एक गाना भी लगाया गया है.
इससे पहले सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि देश में डिजिटल सेंसरशिप लागू की जा रही है.
Let s all come together to save our Constitution!
https://t.co/xqPIBqVTjs Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) November 26, 2026
मेटा द्वारा 54 लाख पोस्ट डिलीट किए गए- रांका
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आशुतोष रांका ने कहा कि जनवरी से जून 2026 के बीच मेटा द्वारा 54 लाख पोस्ट डिलीट कर दिए गए और हर बार एक ही कारण दिया जाता है कि ऐसा मोदी सरकार के कहने पर हुआ है या नियमों का पालन करते हुए ऐसा किया गया है.
पीएम मोदी का जिक्र कर क्या कहा
रांका ने सवाल उठाते हुए कहा, "इस देश में ऐसा क्या हो गया है कि सिर्फ 6 महीनों में 54 लाख पोस्ट डिलीट करने पड़ गए?
जबकि पीएम मोदी से समर्थन से जुड़े कंटेंट को एल्गोरिदम पुश करता है, जबकि बाबासाहेब से जुड़े कंटेंट को एल्गोरिदम नीचे कर देता है. हम मुद्दे उठाने की कोशिश करते हैं, तब भी एल्गोरिदम इसे खत्म कर देता है."
डिजिटल सेंसरशिप लागू की जा रही- सीजेपी
सीजेपी नेता ने आगे कहा कि
📡 स्रोत: ABP Live