राजनीति

CJP प्रोटेस्ट से पुलिस ने बीजेपी नेता की बेटी को किया डिटेन, कहा-' मैं पार्क में बैठी थी...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CJP प्रोटेस्ट से पुलिस ने बीजेपी नेता की बेटी को किया डिटेन, कहा-' मैं पार्क में बैठी थी...'

दिल्ली पुलिस ने सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान 10 अक्टूबर को बीजेपी नेता की बेटी को भी हिरासत में लिया.

पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक गुरुद्वारे के पास एक पार्क में बैठे हुए हिरासत में ले लिया.

उन्होंने बताया कि फिलहाल वह केशवपुरम पुलिस स्टेशन में हिरासत में हैं.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज सीजेपी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन प्रस्तावित था.

पुलिस ने इस प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे 2000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. पूरे दिल्ली-NCR को 9 अक्टूबर से ही अलर्ट पर रखा गया था.

अधिकारियों ने राजधानी भर में 40,000 से अधिक दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवानों को तैनात किया था.

वहीं कई प्रमुख स्थानों पर आवागमन को प्रतिबंधित करने के लिए बैरिकेड और स्पाइक स्ट्रिप्स लगाई गई थीं.

कौन हैं यशस्विनी राजे सिंह ?

यशस्विनी राजे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर के पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की बेटी हैं.

उन्होंने नीट पेपर लीक के दौरान हुए विरोध छात्र प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था, जिसमें तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई थी.

उन विरोध प्रदर्शनों के दौरान यशस्विनी राजे सिंह ने सीजेपी अभियान का समर्थन किया था.

detained near Bangla Sahib for sitting in a park.

currently being held in Keshav Puram police station. https://t.co/xQG3hUwAIp

Yashaswinee Raje Singh (@ywineethepooh) October 10, 2026

दिल्ली में प्रदर्श

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।