राजनीति

CJP टीम पहली बार पंजाब पहुंची:लुधियाना के 2 टॉप स्कूल देखे; गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले, मंत्री बैंस को दी ऑडिट रिपोर्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026 👁️ 2 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
CJP टीम पहली बार पंजाब पहुंची:लुधियाना के 2 टॉप स्कूल देखे; गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले, मंत्री बैंस को दी ऑडिट रिपोर्ट

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम गुरुवार को पहली बार पंजाब के स्कूलों में पहुंची। प्रवक्ता सौरव दास व उनकी टीम ने लुधियाना के 3 स्कूलों का दौरा किया। इसमें से 2 स्कूल लुधियाना के टॉप स्कूल हैं, जिनमें उन्हें कोई खामियां नहीं मिली। जबकि, एक स्कूल के टॉयलेट ठीक हालत में नहीं मिले। टीम को गर्ल्स टॉयलेट बिना दरवाजे के मिले।

इस पूरी विजिट का एक वीडियो सौरव दास ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। इसमें बताया कि उन्होंने स्कूलों की ऑडिट रिपोर्ट मंत्री हरजोत सिंह बैंस को दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो पर आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- सौरव, हमारी कमियों की ओर ध्यान दिलाने के लिए धन्यवाद।

हम तुरंत उनका समाधान करेंगे। सौरव दास ने 3 स्कूलों का दौरा किया सौरव दास ने लुधियाना के सेक्टर-32 स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का दौरा किया। सेक्टर-32 का स्कूल ऑफ एमिनेंस पंजाब के टॉप स्कूलों में से एक है। यह बिल्डिंग कांग्रेस के समय बनी और 2 साल पहले ही इंद्रापुरी स्कूल से बच्चों को इसमें शिफ्ट किया गया।

वहीं, सरकारी प्राइमरी स्कूल जंड्याली पंजाब का सबसे पुराना स्मार्ट स्कूल है। स्कूल के टीचर नरिंदर सिंह ने अपने प्रयासों से करीब 12 साल पहले स्मार्ट स्कूल बनाया था। इसी स्कूल को मॉडल मानकर कैप्टन सरकार ने पंजाब में स्मार्ट स्कूल का कॉन्सेप्ट शुरू किया था। नरिंदर सिंह ने यह स्कूल कॉरपोरेट सेक्टर व अन्य लोगों की मदद से स्मार्ट बनाया था।

सौरव दास व उनकी टीम ने तीसरा स्कूल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंड्याली का दौरा किया। इस स्कूल में टॉयलेट साफ-सुथरे नहीं मिले। यहां हाइजीन की कमी थी। लड़कियों के लिए पर्याप्त टॉयलेट नहीं मिले। लड़कियों के टॉयलेट में दरवाजे नहीं थे। उन्होंने बताया कि तीनों स्कूलों में क्लीनिंग स्टाफ नहीं है।

हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।