राज्य

CM भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मण को CBI का समन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 7 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CM भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मण को CBI का समन

अक्टूबर 07, नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मण को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने समन जारी कर आज पूछताछ के लिए तलब किया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सभी को चंडीगढ़ स्थित CBI कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।

हालांकि, अब तक राजबीर सिंह घुम्मण CBI कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। यह मामला मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है।

CBI ने मंगलवार को इस मामले में पंजाब और अन्य स्थानों पर कुल आठ जगहों पर छापेमारी की थी। इससे पहले पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 5 अक्टूबर को मामले की जांच CBI को सौंपने का निर्देश दिया था। फ़ाइल फ़ोटो

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।