राजनीति

CM चंद्रबाबू बोले- 500 और 2000 के नोट बंद हों:सिर्फ 100-200 रुपए के नोट चलें, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CM चंद्रबाबू बोले- 500 और 2000 के नोट बंद हों:सिर्फ 100-200 रुपए के नोट चलें, डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी

आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि 500, 1,000 और 2,000 रुपए के नोट बंद कर देने चाहिए। सिर्फ 100 और 200 रुपए के नोट ही चलन में रहने चाहिए। नायडू के मुताबिक, बड़े नोटों का चलन कम करने और डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने से भ्रष्टाचार पर रोक लगाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पहले भी डिजिटल करेंसी को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर पीएम नरेंद्र मोदी को सौंपी थी।

अब वे फिर इस मुद्दे को उठाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 19 मई 2023 को 2000 के नोट चलन से वापस लेने का फैसला किया था, लेकिन ये नोट अभी भी कानूनी रूप से वैध हैं। यानी इनसे लेन-देन किया जा सकता है। नायडू का दावा- स्थानीय चुनावों में NDA ने धनबल का असर कम किया आंध्र प्रदेश में हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों का जिक्र करते हुए नायडू ने कहा कि नतीजे नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) के प्रति जनता के बढ़ते समर्थन को दिखाते हैं।

उन्होंने दावा किया कि गठबंधन ने चुनावों में धनबल के प्रभाव को कम करने में कामयाबी हासिल की है। सीएम की ओर से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शहरी स्थानीय निकाय और परिषद चुनावों में NDA को 58.9% वोट मिले। यह 2024 के लोकसभा चुनाव में मिले 55.3% वोटों से 3.6 प्रतिशत अंक ज्यादा है। वहीं, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) का वोट शेयर 2024 के 39.81% से घटकर स्थानीय निकाय चुनावों में 33.56% रह गया।

इसमें 6.25 प्रतिशत अंक की गिरावट आई है। नायडू के मुताबिक, दोनों दलों के बीच वोट शेयर का अंतर 25.34 प्रतिशत अंक रहा। 100 मेयर और चेयरपर्सन पदों में से NDA ने 94 पर जीत दर्ज की नायडू के मुताबिक, शहरी स्थानीय निकायों में भी गठबंधन का प्रदर्शन मजबूत रहा। 100 मेयर और चेयरपर्सन पदों में से NDA ने 94 पर जीत दर्ज की।

इनमें 13 में से 12 मेयर और 87 में से 82 चेयरपर्सन के पद शामिल हैं। इन पदों में TDP ने 70, जन सेना पार्टी ने 20 और BJP ने 4 पद जीते। गठबंधन ने 3,941 नगर निगम और नगरपालिका वार्डों में से 3,233 पर जीत दर्ज की। यह वार्डों का 82% है। NDA ने 100 में से 95 शहरी स्थानीय निकायों में बहुमत हासिल किया और 16 निकायों के सभी वार्डों में जीत दर्ज की।

इसके मुकाबले YSRCP सिर्फ 4 शहरी स्थानीय निकायों और 558 वार्डों में जीत हासिल कर सकी। नायडू के मुताबिक, पार्टी 22 शहरी स्थानीय निकायों में एक भी वार्ड नही

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 500, 1,000 और 2,000 रुपए के नोट बंद करके केवल 100 और 200 रुपए के नोट चलाने का प्रस्ताव दिया है। यह कदम डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देकर भ्रष्टाचार को कम करने का उद्देश्य रखता है। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आर्थिक लेनदेन की पारदर्शिता और नकदी पर निर्भरता को घटाने के लिए एक बड़ा बदलाव है। यदि लागू हुआ, तो आम जनता को नकदी संभालने में सुविधा होगी, परन्तु नकद निर्भर लोगों के लिए असुविधा भी बढ़ सकती है। डिजिटल भुगतान के विस्तार से लेनदेन की ट्रेसबिलिटी

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।