राजनीति

CM ग्रिड की धीमी रफ्तार पर महापौर नाराज:15 अक्टूबर तक काम पूरा करने के निर्देश, 18 महीने में पूरा होना था 56 करोड़ का प्रोजेक्ट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CM ग्रिड की धीमी रफ्तार पर महापौर नाराज:15 अक्टूबर तक काम पूरा करने के निर्देश, 18 महीने में पूरा होना था 56 करोड़ का प्रोजेक्ट

बरेली शहर में 56 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे सीएम ग्रिड फेज-1 के काम की धीमी रफ्तार पर महापौर डॉ.

उमेश गौतम ने नाराजगी जताई। मंगलवार को महापौर कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को साफ निर्देश दिए कि सड़क, फुटपाथ, केबल और फिनिशिंग के काम तय समय में पूरे किए जाएं। लापरवाही मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 18 महीने में पूरा होना था काम, अब तक सिर्फ एक सड़क तैयार अधिकारियों ने बताया कि सीएम ग्रिड फेज-1 का काम 7 नवंबर 2024 को शुरू हुआ था।

इसे 18 महीने में मई 2025 तक पूरा किया जाना था। निर्धारित समय बीतने के बाद भी पांच प्रमुख सड़कों का काम अधूरा है। समीक्षा में सामने आया कि अब तक सिर्फ एक सड़क का काम पूरा हुआ है। देरी हुई तो पहले 5%, जरूरत पर 10% जुर्माना मेयर ने कहा कि तय समय में काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित ठेकेदार पर 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा।

जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाकर 10 प्रतिशत तक किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से काम की वास्तविक स्थिति की पूरी जानकारी रखने और कमियों को तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए। चार सड़कों की नई डेडलाइन तय एकता नगर और स्टेडियम रोड का काम 30 सितंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बीडीए वीसी आवास की सड़क 5 अक्टूबर, कुष्ठ आश्रम रोड 10 अक्टूबर और डीडीपुरम बाजार की सड़क 15 अक्टूबर तक पूरी करनी होगी।

ठेकेदार ने एकता नगर की सड़क 30 सितंबर तक पूरा करने का भरोसा दिया। सड़क पर बिखरी केबल देख भड़के महापौर बैठक में विद्युत निगम के एक्सईएन ने केबल बिछाने के काम में कमियां बताईं। कई जगह सड़क पर केबल बिखरी मिली और फिनिशिंग भी अधूरी थी। ठेकेदार ने लेबर की कमी का हवाला दिया। इस पर महापौर ने कहा कि निर्माण व्यवस्थित तरीके से कराया जाए, जिससे लोगों को परेशानी न हो।

100 श्रमिक लगाकर सफाई कराने के निर्देश निर्माण स्थलों पर फैली गंदगी को लेकर भी महापौर ने निर्देश दिए। उन्होंने 100 श्रमिक लगाकर सफाई कराने को कहा। निर्माण स्थलों पर कूड़ा फैलाने और बिना अनुमति बैनर लगाने पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए। ठेकेदार के नहीं पहुंचने पर भी नाराजगी समीक्षा बैठक में संबंधित ठेकेदार के मौजूद नहीं होने और अधिकारियों के पूरी फाइल के साथ नहीं पहुंचने पर भी महापौर ने नाराजगी जताई।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधिकारियों और ठेकेदार को काम की सही स्थिति प्रस्तुत करने और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव कुमार राठी, एई मुकेश शाक्य, जेई वीर प्रताप पटेल, विकास साहू और ठेकेदार के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।