देश

CM मान के OSD से जुड़े भ्रष्टाचार मामले पर आज SC में सुनवाई

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CM मान के OSD से जुड़े भ्रष्टाचार मामले पर आज SC में सुनवाई

अक्टूबर 08, नई दिल्ली: पंजाब CM भगवंत मान के दफ्तर से जुड़े कथित भ्रष्टाचार का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट आज पंजाब सरकार की याचिका पर सुनवाई करेगा। पंजाब सरकार ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें हाई कोर्ट ने CBI को सरकार और मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े कुछ लोगों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर 2 महीने में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था।

बता दे कि कल देर रात भी खरड़ में CBI टीम ने नितिन गोहल के घर दबिश दी थी । वहीं कल CM मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मण आज चंडीगढ़ स्थित CBI दफ्तर में पेश नहीं हुए थे। 6 अक्तूबर को चंडीगढ़ समेत पंजाब में 8 जगहों पर CBI ने छापेमारी की थी।

FILE PHOTO

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।