CM मोहन यादव ने कुष्ठ रोगियों के साथ मनाई दीपावली, मिठाई-पटाखे और उपहार बांटे
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उज्जैन। दीपावली के पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के ग्राम हामूखेड़ी पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के बीच त्योहार की खुशियां बांटीं। मुख्यमंत्री ने यहां स्थित कुष्ठधाम में रह रहे लोगों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें मिठाई, पटाखे तथा उपहार वितरित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की।
उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियां बांटने और आपसी प्रेम व अपनत्व को मजबूत करने का अवसर है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्राम हामूखेड़ी स्थित पुराने हनुमान मंदिर का जीर्णोद्धार कराने की घोषणा भी की। उनकी इस घोषणा से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रवि सोलंकी, जयसिंह दरबार, संजय अग्रवाल, प्रकाश यादव, कमल बैरवा और जगदीश पांचाल सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
साथ ही संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
------
- हामूखेड़ी के कुष्ठधाम पहुंचे मुख्यमंत्री – कुष्ठ रोगियों के साथ मनाई दीपावली।
- मिठाई, पटाखे और उपहार बांटे – मुख्यमंत्री ने सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं।
- स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना – कुष्ठ रोगियों के बीच साझा की त्योहार की खुशियां।
- पुराने हनुमान मंदिर का होगा जीर्णोद्धार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा।
- जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद – प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामीणों ने कार्यक्रम में की सहभागिता।