राजनीति

CM मोहन यादव ने पर्युषण पर्व पर दी शुभकामनाएं, भगवान महावीर के चरणों में किया नमन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
CM मोहन यादव ने पर्युषण पर्व पर दी शुभकामनाएं, भगवान महावीर के चरणों में किया नमन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पर्युषण के पावन पर्व पर भगवान महावीर के चरणों में नमन किया और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पर्युषण व्रत, तप और साधना के माध्यम से आत्मा की शुद्धि का पर्व है। यह पर्व मनुष्य को जीवन में उत्तम गुणों को अपनाने और आत्मचिंतन की प्रेरणा देता है। डॉ. यादव ने कहा कि पर्युषण का संदेश समाज में सद्भाव, संयम और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करता है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, शांति और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए पर्युषण पर्व की शुभकामनाएं दीं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।