राजनीति

CM मोहन यादव का 6 सितंबर से दुबई दौरा, ग्लोबल निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CM मोहन यादव का 6 सितंबर से दुबई दौरा, ग्लोबल निवेशकों से करेंगे सीधा संवाद

भोपाल। मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई के दौरे पर रहेंगे। Invest Madhya Pradesh–Dubai 2026 के तहत मुख्यमंत्री UAE के प्रमुख निवेशकों, उद्योग समूहों और वैश्विक कारोबारी नेतृत्व के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर सीधा संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री की यात्रा का अहम हिस्सा AIM Congress-2026 में सहभागिता भी रहेगा। यहां मध्यप्रदेश अपनी औद्योगिक क्षमता, निवेश अवसरों और पर्यटन संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने प्रस्तुत करेगा।

निवेशकों से वन-टू-वन बैठक

तीन दिवसीय निवेश केंद्रित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें, उच्चस्तरीय शासन स्तर की मुलाकातें और विभिन्न कारोबारी समूहों के साथ संवाद प्रस्तावित हैं। साथ ही AIM Congress में मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन और Invest in Madhya Pradesh–India निवेश सत्र भी होगा।

6 सितंबर: प्रवासी भारतीयों से संवाद

दुबई पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री प्रवासी भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे। इसके बाद मध्यप्रदेश के ODOP यानी एक जिला-एक उत्पाद स्टॉल का उद्घाटन किया जाएगा। यहां बेल मेटल, चंदेरी, माहेश्वरी, बाटिक, जरी-जरदोजी और ग्वालियर कारपेट जैसे स्थानीय उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री UAE में भारत के राजदूत दीपक मित्तल और दुबई के महावाणिज्य दूत ई.

विष्णु वर्धन रेड्डी से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अरब संसद के अध्यक्ष मोहम्मद अहमद अल यम्माही से मुलाकात कर उन्हें Invest Madhya Pradesh Global Investors Summit 2027 के लिए आमंत्रित किया जाएगा। AIM Congress के आमंत्रण आधारित ‘Tycoons’ कार्यक्रम में करीब 500 सॉवरेन वेल्थ फंड, फैमिली ऑफिस और प्रमुख कॉरपोरेट संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ निवेश के मुद्दों पर चर्चा होगी।

7 सितंबर: वैश्विक मंच पर MP की निवेश क्षमता

दूसरे दिन मुख्यमंत्री AIM Congress-2026 में मध्यप्रदेश पवेलियन का उद्घाटन करेंगे। इसके जरिए प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, निवेश अवसर और प्रमुख सेक्टर अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री रास अल खैमाह के शासक शेख सऊद बिन सक्र अल कासिमी से मुलाकात कर उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 के लिए आमंत्रित करेंगे।

इसके अलावा तातारस्तान के गवर्नर के साथ बैठक और Invest in Madhya Pradesh–India निवेश सत्र में सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री UAE के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन मंत्री अब्दुल्ला बिन तौक अल मर्री और विदेश व्यापार राज्य मंत्री थानी बिन अहमद अल ज़ेयूदी के साथ भी उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। लूलू ग्रुप के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यूसुफ अली एम.ए.

से मुलाकात भी कार्यक्रम में शामिल है।

8 सितंबर: बड़े कारोबारी समूहों से सीधा संवाद

तीसरे दिन मुख्यमंत्री UAE के प्रमुख निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे। इनमें Rana Holdings, GEMS Education, Crescent Group, PureHealth, Sharaf Group, Choiрамs, DP World, BuMERC Corporation, West Zone, KGK Group, Vistas Media Capital और VFS Global जैसे कारोबारी समूह शामिल हैं।

इसके अलावा शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अब्दुल्ला सुल्तान अल ओवैस और शारजाह चैंबर व IBPC प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल बैठक होगी। मुख्यमंत्री बीआह ग्रुप और इमार समूह के शीर्ष अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में रियल एस्टेट, शहरी विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में निवेश और सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

निवेश प्रस्तावों में बदलने पर जोर

8 सितंबर की शाम Invest Madhya Pradesh: निवेश अवसरों पर संवाद सत्र आयोजित होगा। इसमें UAE के व्यवसाय एवं परोपकार के लिए विशेष दूत बद्र जाफर शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान मध्यप्रदेश की औद्योगिक और पर्यटन क्षमता को निवेशकों के सामने रखेंगे। मध्यप्रदेश सरकार का लक्ष्य दुबई में होने वाले इस निवेश संवाद को ठोस निवेश प्रस्तावों, व्यावसायिक साझेदारियों और दीर्घकालिक सहयोग में बदलना है। मुख्यमंत्री 9 सितंबर को दुबई से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 6 से 9 सितंबर तक दुबई दौरा, Invest Madhya Pradesh–Dubai 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत, मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत करने का मंच है। यह दौरा राज्य की आर्थिक नीतियों और निवेश आकर्षण रणनीति को विश्व स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरे से मध्यप्रदेश को विदेशी पूंजी, तकनीक और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आम जनता को बेहतर रोजगार, नई उद्योगिक परियोजनाएँ और आर्थिक विकास की उम्मीद है, जिससे जीवन स्तर में सुधार और क्षेत्रीय स

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।