CM मोहन यादव ने विश्व साक्षरता दिवस पर दी शुभकामनाएं, बोले- साक्षर मध्यप्रदेश ही समर्थ मध्यप्रदेश की नींव
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विश्व साक्षरता दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अक्षर ज्ञान से आत्मविश्वास, शिक्षा से आत्मनिर्भरता और ज्ञान से सशक्त समाज का निर्माण होता है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि विश्व साक्षरता दिवस पर शिक्षा का प्रकाश समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि हम सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी बच्चा, युवा या वयस्क ज्ञान की रोशनी से वंचित न रहे। डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति के विकास के साथ समाज और राष्ट्र की प्रगति का भी आधार है। साक्षर मध्यप्रदेश ही समर्थ मध्यप्रदेश और विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से साक्षरता के विस्तार में अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया।