राजनीति

CM के पैतृक निवास तक पहुंची चौड़ीकरण की कार्रवाई:डॉ. मोहन यादव के मौजूद रहने की अटकलें; उज्जैन में 272 भवनों पर लगे हैं निशान

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CM के पैतृक निवास तक पहुंची चौड़ीकरण की कार्रवाई:डॉ. मोहन यादव के मौजूद रहने की अटकलें; उज्जैन में 272 भवनों पर लगे हैं निशान

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। शहर के अब्दालपुरा में भी कार्रवाई चल रही है। इसकी जद में मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव का पैतृक और उनकी बहन का मकान भी आ गया है। मुख्यमंत्री शनिवार को उज्जैन पहुंच गए। ऐसे में अटकलें हैं कि रविवार को उनके पैतृक घर पर होने वाली कार्रवाई के दौरान वे स्वयं मौजूद रह सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। नगर निगम की कार्रवाई का रविवार को दूसरा दिन है।

शनिवार को 2-3 प्रभावित मकानों पर लगे लाल निशान वाले हिस्से तोड़े गए। कुछ रहवासियों ने खुद ही प्रभावित हिस्से हटाना शुरू कर दिया है। 1974 में बना था पैतृक मकान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के दादा रामचंद्र यादव ने वर्ष 1974 में यह मकान बनवाया था। इसी मकान में परिवार की अगली पीढ़ी का बचपन बीता।

वर्तमान में मुख्यमंत्री के चाचा शंकरलाल यादव का परिवार यहां रहता है। सड़क चौड़ीकरण में मकान का प्रभावित हिस्सा हटाया जाना है। सीएम की बहन कलावती यादव ने कहा है कि खजूर वाली मस्जिद से गणेश चौक तक चौड़ीकरण में उनका पैतृक मकान भी आ रहा है। विकास कार्य में परिवार सहयोग करेगा और प्रभावित हिस्से को हटाने के लिए तैयार है।

देखें तस्वीरें… धार्मिक स्थलों पर भी नजर मुख्यमंत्री के पैतृक मकान का प्रभावित हिस्सा हटाए जाने की संभावित कार्रवाई को सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे धार्मिक स्थलों के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। सिंहस्थ के लिए उज्जैन में प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इन मार्गों पर 50 से अधिक धार्मिक स्थल भी इसकी जद में आ रहे हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री के पैतृक मकान का हिस्सा हटना प्रशासन की ओर से सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया में समानता का संदेश देने वाला घटनाक्रम माना जा रहा है। चौड़ीकरण का उद्देश्य यातायात और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाना है। इन इलाकों में हो रहा चौड़ीकरण का काम उज्जैन शहर में कोयला फाटक से सती गेट, सती गेट से गोपाल मंदिर, ढाबा रोड, केडी गेट से जूना सोमवारिया, दो तालाब नानाखेड़ा से नीलगंगा और नीलगंगा से हरिफाटक ब्रिज समेत एक दर्जन से अधिक मार्गों पर सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

खड़े हनुमान मंदिर में मूर्ति नहीं हटी खड़े हनुमान मंदिर को लेकर उस समय स्थिति चुनौतीपूर्ण हो गई, जब कई प्रयासों के बाद भी मूर्ति नहीं हटाई जा सकी। इसके बाद देशभर में लोगों ने इसे चमत्कार मानकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह खबर भी पढ़ें… उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर के पास का व्यापार बदला उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर परिसर में 4 सितंबर को चौड़ीकरण के दौरान मंदिर का स्ट्रक्चर हटाए जाने के बाद आसपास के बाजार में कारोबार भी बदल गया है।

मंदिर की प्रतिमा अभी भी उसी स्थान पर स्थापित है। पूरी खबर यहां पढ़ें...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।