व्यापार

CM शुभेंदु के साथ गडकरी ने लिया बंगाल की झालमुड़ी का आनंद, शेयर किया VIDEO

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CM शुभेंदु के साथ गडकरी ने लिया बंगाल की झालमुड़ी का आनंद, शेयर किया VIDEO

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पूर्वी मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में NHAI के एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ लोकप्रिय बंगाली स्ट्रीट फूड 'झालमुड़ी' का लुत्फ उठाया.

गडकरी ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मुरमुरे, हरी मिर्च और अन्य मसालों से बनी झालमुड़ी खाते और विक्रेता से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.

गडकरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'पश्चिम बंगाल के कोलाघाट, पूर्व मेदिनीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने झालमुड़ी की व्यवस्था की थी.

उनके साथ झालमुड़ी का आनंद लिया.'

पश्चिम बंगाल के कोलाघाट, पूर्व मेदिनीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री @SuvenduWB जी ने झालमुड़ी की व्यवस्था की थी। उनके साथ झालमुड़ी का आनंद लिया। #झालमुड़ी #WestBengal https://t.co/505aRIFvtU

Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) November 26, 2026

एक लाख करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का ऐलान

केंद्रीय मंत्री ने बंगाल में रोक कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 35,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के अलावा एक लाख करोड़ रुपये के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया.

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए पैसे की कमी आड़े नहीं आएगी.

क्या बोले नितिन गडकरी?

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि राज्य में केंद्र की लगभग 40,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी हैं.

उन्होंने कहा कि फिलहाल लगभग 35000 करोड़ रुपये की लागत से करीब 450 किलोमीटर की परियोजनाओं पर काम चल रहा है.

गडकरी ने कहा, 'आज मैं बंगाल के लिए एक लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।