राजनीति

CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
CM विजय की योजना की BJP नेता ने की तारीफ, कहा - 'विपक्षी दल में हूं लेकिन...'

तमिलनाडु सीएम विजय की नवजात बच्चों के लिए शुरू की गई 'थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम' की बीजेपी नेता तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने तारीफ की. उन्होंने कहा, मुझे इस योजना से खुशी है.

मैं भले ही विपक्षी दल की नेता हूं, लेकिन मुझे महिलाओं के साथ रहना होगा.

हालांकि, उन्होंने टीवीके सरकार की इस योजना में भ्रष्टाचार की संभावनाएं भी जताईं.

सौंदर्यराजन ने आगे कहा कि 'मैं दो बातें साफ कर देना चाहती हूं, पहला यह कि यह योजना सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित डिलीवरी और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दे रही है, जो अच्छी बात है, लेकिन दूसरी बात यह कि यह योजना स्वास्थ्य विभाग के तहत क्यों आ रही है?

वे सच छुपा रहे हैं और धोखा दे रहे हैं. इस योजना के टेंडर में वे भ्रष्टाचार को नकार नहीं सकते.'

#WATCH | Chennai, Tamil Nadu | On TVK's gold ring scheme for newborns, BJP leader Tamilisai Soundararajan says,"As a woman, I should be happy for this scheme.

Even though I'm a woman politician from an opposition party, I have to be with the women.

At the same time, I want to pic.twitter.com/0YJhg4fft8

ANI (@ANI) September 28, 2026

CM विजय ने शुरू की स्कीम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने सोमवार (28 सितंबर) को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल में 'थाई मामन गोल्ड रिंग स्कीम' की शुरुआत की.

इस दौरान उन्होंने नवजात शिशुओं को एक-ग्राम सोने की अंगूठियां भेंट कीं और उनके परिवारों से मुलाकात की.

सीएम विजय ने इस योजना की शुरुआत तीन बच्चों की उंगलियों में अंगूठियां पहनाकर की.

उन्होंने कई बच्चों को अपनी गोद में लिया और उनके माता-पिता से बात की.

कुछ माता-पिता ने मुख्यमंत्री से अपने बच्चों का नाम रखने का अपील की.

किसे मिलेगा योजना का फायदा?

सीएम विजय ने तमिलनाडु के सरकारी अस्पतालों में पैदा

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।