राजनीति

CMRL केस: केरल के पूर्व CM विजयन पर दर्ज होगी FIR? ED ने DGP को लिखी चिट्ठी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
CMRL केस: केरल के पूर्व CM विजयन पर दर्ज होगी FIR? ED ने DGP को लिखी चिट्ठी

तिरुवनंतपुरम में कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े कथित रिश्वत और फर्जी भुगतान मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के परिवार पर शिकंजा कस दिया है.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ED ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) की धारा 66(2) के तहत केरल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजकर पिनाराई विजयन, उनकी बेटी टी. वीना, दामाद पी.ए.

मोहम्मद रियास और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.

ED ने अपने पत्र में PMLA के तहत की गई जांच और तलाशी के दौरान सामने आए कथित सबूतों और निष्कर्षों का हवाला दिया है.

धारा 66(2) के तहत ED अपनी जांच के दौरान सामने आए अपराध संबंधी तथ्यों को दूसरी कानून प्रवर्तन एजेंसी के साथ साझा कर सकती है. इसके आधार पर पुलिस अलग से FIR दर्ज कर सकती है.

पुलिस की FIR में सामने आए अपराध के आधार पर ED आगे PMLA के तहत भी कार्रवाई कर सकती है.

वीना की कंपनी को 2.78 करोड़ के भुगतान का आरोप

मामले की जांच का प्रमुख बिंदु CMRL और वीना की बंद हो चुकी कंपनी एक्सलॉजिक सॉल्यूशंस के बीच कथित वित्तीय लेन-देन है.

ED का आरोप है कि CMRL ने एक्सलॉजिक को आईटी कंसल्टेंसी सर्विस के नाम पर करीब 2.78 करोड़ रुपये का फर्जी भुगतान किया. एजेंसी इस रकम और इससे जुड़े लेन-देन की प्रकृति की जांच कर रही है.

तलाशी के बाद वीना से पूछताछ

ED ने जून में तिरुवनंतपुरम स्थित उस परिसर में भी तलाशी ली थी, जहां वीना अपने पिता पिनाराई विजयन के साथ किराए के मकान में रह रही थीं. तलाशी के बाद एजेंसी ने वीना से पूछताछ भी की थी.

ED ने बाद में दावा किया था कि तलाशी के दौरान कुछ अहम दस्तावेज और अन्य सामग्री बरामद हुई.

हाथ से लिखे नोट और दुबई फंड ट्रांसफर का दावा

ED ने अगस्त में जारी अपने बयान में कहा था कि वीना टी. से जुड़े ठिकानों पर तलाशी के दौरान कुछ हाथ से लिखे नोट मिले.

एजेंसी के मुताबिक, इन नोटों

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े कथित रिश्वत और फर्जी भुगतान के मामले में है, जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनके परिवार पर FIR दर्ज करने की योजना बनाई है। यह घटना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह एक प्रमुख राजनेता के खिलाफ गंभीर आर्थिक अपराध के आरोपों को उजागर करती है, जिससे राजनीतिक और आर्थिक पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। आम जनता पर इसका असर दोहरा हो सकता है: पहले, यह सरकारी भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा, और दूसरे, यदि मामला खुल

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।