व्यापार

कांग्रेस ने अखिलेश यादव से सीट शेयरिंग पर तैयार किया 'जिले वाला फॉर्मूला', क्या बनेगी बात?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कांग्रेस ने अखिलेश यादव से सीट शेयरिंग पर तैयार किया 'जिले वाला फॉर्मूला', क्या बनेगी बात?

कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उन सीटों की लिस्ट सौंप दी है, जिसपर वह लड़ना चाहती है.

कांग्रेस और सपा के बीच सोमवार (23 नवंबर) को इसको लेकर अहम बैठक हुई. अब मंगलवार को भी दोनों पार्टियों की हाईलेवल मीटिंग होगी. सीट शेयरिंग पर सपा की तरफ से अभी जवाब नहीं दिया गया है.

सपा के साथ हुई बैठक में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी मौजूद नहीं थीं, हालांकि उनसे सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति ली जा चुकी है.

कांग्रेस-सपा के बीच सीट शेयरिंग को लेकर आगामी एक-दो बैठकों में सहमति बन सकती है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के नेताओं के बीच हुई पहली औपचारिक बैठक करीब 15-20 मिनट ही चली.

पीटीआई के सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने बैठक में सपा को सौ से अधिक विधानसभा सीटों की सूची सौंपी, जहां से वह अपने उम्मीदवार उतारना चाहती है.

कांग्रेस का क्या है सीट शेयरिंग फॉर्मूला

सपा नेताओं ने सूची पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से चर्चा करने के बाद जवाब देने की बात कही है.

कांग्रेस की कोशिश है कि उसे इस गठबंधन में चुनाव लड़ने लिए उत्तर प्रदेश के लगभग सभी जिलों में कम से कम एक विधानसभा सीट मिले.

इस तरह कुल 75 सीटें होती हैं, हालांकि कांग्रेस ने सौ से ज्यादा सीटें तय की हैं.

मीटिंग को लेकर क्या बोले प्रमोद तिवारी

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने बैठक को लेकर कहा, हर किसी के पास अपनी ताकत के आधार पर अपने-अपने आंकड़े और तथ्य हैं. अभी बैठक जारी रहेगी.

हम एक फॉर्मूला तैयार करेंगे और किसी नतीजे पर पहुंचेंगे.

दोनों पार्टियों के नेता सही समय आने पर मीडिया को इस फैसले के बारे में जानकारी देंगे.

सप

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कांग्रेस ने अखिलेश यादव से सीट शेयरिंग पर 'जिले वाला फॉर्मूला' तैयार किया है, जिसमें समाजवादी पार्टी को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में लड़ने के लिए विशिष्ट सीटों की सूची सौंप दी गई है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दोनों पार्टियों के गठबंधन की दिशा और चुनावी रणनीति को प्रभावित करेगा, जिससे राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव आ सकता है। यदि सपा इस प्रस्ताव को स्वीकार करती है, तो यह दोनों दलों की ताकत को बढ़ा सकता है और विपक्ष को एकजुट कर सकती है, जिससे आम जनता को बेहतर शासन विकल्प मिल सकत

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।