राजनीति

कांग्रेस ने कल बुलाई संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बनेगी स्ट्रैटजी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कांग्रेस ने कल बुलाई संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक, सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बनेगी स्ट्रैटजी

केंद्र की ओर से संसद का सत्र दोबारा बुलाने की घोषणा के बाद शुक्रवार को कांग्रेस के संसदीय रणनीति समूह की बैठक बुलाई गई है.

सोनिया गांधी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में विशेष रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

इससे पहले, केंद्र सरकार ने जरूरी सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा और राज्यसभा की बैठक दोबारा बुलाने का अनुरोध किया है.

सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष से 30 नवंबर (सोमवार) और राज्यसभा के सभापति से 2 दिसंबर (बुधवार) को सदन की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है.

सरकार के मुताबिक, दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर को समाप्त हो सकती है. हालांकि, यह कार्यक्रम सदन के कामकाज की जरूरतों पर निर्भर करेगा.

लेकिन इस संसद सत्र में खास तौर पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के प्रस्तावित परिसीमन बिल को दोबारा लाने की संभावना है.

परिसीमन पर सबकी नजर

इस बीच सबकी नजर इस बात पर है कि क्या सरकार परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण विधेयक को पेश करेगी.

हालांकि, इस महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक को पारित कराने के लिए जरूरी संख्या जुटाना सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है.वर्तमान 543 सदस्यीय लोकसभा में इस विधेयक को पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत यानी 361 सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी.

तीन सीट रिक्त होने के कारण लोकसभा में फिलहाल 540 सदस्य हैं.

सरकार ने की है समर्थन के लिए तैयारी

सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास 320 सदस्य हैं और दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार करने के लिए उसे विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत होगी.

अप्रैल में लोकसभा में विधेयक के गिर जाने के बाद से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं और 26 सांसद विपक्षी खेमे से अलग हो गए हैं.

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय कर लिया और NDA को समर्थन देने का भरोसा

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।