राजनीति

कांग्रेस का चंदा एक साल में 75% घटा:2025-26 में ₹130.69 करोड़ मिले; यह 10 साल में सबसे कम

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 8 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कांग्रेस का चंदा एक साल में 75% घटा:2025-26 में ₹130.69 करोड़ मिले; यह 10 साल में सबसे कम

कांग्रेस पार्टी को 20 हजार रुपए से ऊपर के चंदे से मिलने वाली रकम में करीब 75% की कमी आई है। 2025-26 में पार्टी को 130.69 करोड़ रुपए का चंदा मिला, जबकि 2024-25 में ये आंकड़ा 517.39 करोड़ रुपए था। चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की फाइलिंग के विश्लेषण से यह बात सामने आई है। यह पिछले एक दशक में पार्टी के चंदे में सबसे तेज गिरावट है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, कमी की बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिले फंड का कम होना है। इससे बड़ी गिरावट 2015-16 में आई थी, जब कांग्रेस का घोषित चंदा 86% गिरकर 141.46 करोड़ रुपए रह गया था। पिछले 6 साल में कांग्रेस को मिला चंदा 2025-26 में कांग्रेस का घोषित चंदा पिछले साल से काफी कम रहा।

हालांकि, जांचे गए पूरे समय में यह पार्टी का सबसे कम चंदा नहीं है। मौजूदा आंकड़ों में इलेक्टोरल बॉन्ड शामिल नहीं हैं। योजना लागू रहने के दौरान बॉन्ड से मिली रकम अलग से बताई जाती थी। बॉन्ड से मिली रकम को पुराने वर्षों में जोड़ने पर 2025-26 का कांग्रेस का चंदा 2020-21 के बाद सबसे कम रहा।

प्रूडेंट ट्रस्ट का डोनेशन घटा, इसका असर पड़ा कांग्रेस के चंदे में ताजा गिरावट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट की बड़ी भूमिका रही। ट्रस्ट का योगदान 2024-25 के ₹216.34 करोड़ से घटकर 2025-26 में ₹25 करोड़ रह गया। इसमें करीब 88% की गिरावट हुई। कांग्रेस की ताजा डोनेशन रिपोर्ट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ही एकमात्र इलेक्टोरल ट्रस्ट दर्ज है।

बड़े योगदानकर्ताओं में स्टार सीमेंट ने ₹5 करोड़ दिए। सज्जन भजांका ने ₹4 करोड़ और प्रेम कुमार भजांका ने ₹2 करोड़ का योगदान दिया। प्रूडेंट ट्रस्ट कंपनियों के चंदे का सबसे बड़ा कलेक्शन सेंटर है, जो पैसा इकट्ठा करके अपनी मर्जी से पार्टियों में बांटता है। पिछले 10 साल से इसका सबसे बड़ा फायदा BJP को मिलता रहा है।

कुल आय का आंकड़ा आना अभी बाकी योगदान रिपोर्ट में कांग्रेस की कुल आय नहीं बताई गई है। कुल आय में छोटे चंदे, सदस्यता शुल्क, कूपन से मिली रकम और ब्याज भी शामिल होते हैं। कांग्रेस का 2025-26 का ऑडिटेड अकाउंट अभी अपलोड नहीं हुआ है। पार्टी की पूरी वित्तीय स्थिति जानने के लिए इस खाते की जरूरत होगी।

2024-25 में केवल कूपन से कांग्रेस को ₹350.12 करोड़ मिले थे। बीजेपी को पिछले वित्तीय वर्ष में मिला था ₹6000 करोड़ का चंदा बीजेपी को 2024-25 में ₹6,074

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।