राजनीति

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान, UP में अजय माकन को बड़ी जिम्मेदारी

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 17 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटी का ऐलान, UP में अजय माकन को बड़ी जिम्मेदारी

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार (16 नवंबर) को अपने स्क्रीनिंग कमेटियों का ऐलान कर दिया है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन को उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

कांग्रेस ने X सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने आधिकारिक सूचना देने वाले हैंडल से एक पोस्ट साझा किया है.

पोस्ट में पार्टी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए संबंधित राज्यों में स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगी.

स्क्रीनिंग कमेटियों में किसे कहां मिली बड़ी जिम्मेदारी?

कांग्रेस के नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर पांचों चुनावी राज्यों के लिए तीन-तीन सदस्यों वाले स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है.

उत्तर प्रदेश के लिए गठित की गई तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी के लिए पार्टी के राज्यसभा सांसद अजय माकन को चेयरपर्सन बनाया गया है. साथ ही, अशलम शेख और बी. वी. श्रीनिवास को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है.

Hon'ble Congress President has constituted the Screening Committees for the forthcoming Assembly Elections in the respective states, as follows, with immediate effect. https://t.co/c7Le9T3g1J

INC Sandesh (@INCSandesh) November 16, 2026

वहीं, पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तरफ से गठित की गई स्क्रीनिंग कमेटी में डॉ. सिरीवेल्ला प्रसाद को चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है.

इनके साथ सचिन सावंत और निवेदित अल्वा सदस्य के रूप में साथ में होंगे.

उत्तराखंड में गठित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कांग्रेस ने 16 नवंबर को पांच प्रमुख चुनावी राज्यों में अपनी स्क्रीनिंग कमेटियों की घोषणा की है, जिसमें उत्तर प्रदेश में वरिष्ठ नेता अजय माकन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। यह कदम पार्टी के चुनावी रणनीति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से है, ताकि उम्मीदवारों का चयन और अभियान प्रबंधन बेहतर हो सके। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दिखाती है कि कांग्रेस चुनाव में अपनी छवि और संगठनात्मक ढाँचे को कैसे मजबूत कर रही है, विशेषकर उन राज्यों में जहाँ चुनावी प्रतियोगिता तीव्र है। आम जनता पर इसका असर यह हो सकता है

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।