अपराध

कांग्रेस की दामन पर फिर लगा दाग, भाजपा ने दुष्कर्म आरोपी विधायक भूषण बाड़ा के गिरफ्तारी की मांग की

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
कांग्रेस की दामन पर फिर लगा दाग, भाजपा ने दुष्कर्म आरोपी विधायक भूषण बाड़ा के गिरफ्तारी की मांग की

कांग्रेस की दामन पर फिर लगा दाग, भाजपा ने दुष्कर्म आरोपी सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के गिरफ्तारी की मांग की, धुर्वा थाना में भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन, नाबालिग का मेडिकल जांच जारी, पुलिस कर रही तहकीकात।

Short Headline: कांग्रेस की दामन पर फिर लगा दाग, भाजपा ने दुष्कर्म आरोपी विधायक भूषण बाड़ा के गिरफ्तारी की मांग की

LEAD ALL

LEAD 3 नाबालिक बच्ची के साथ कथित यौन शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे कांग्रेस विधायक भूषण बड़ा की गिरफ्तारी एवं पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर इकाई की ओर से धुर्वा थाना का घेराव किया गया। मौके पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि इस मामले मे विधायक को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोर्ट में यदि दोष सिद्ध हो जाए तो उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सीमा सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों में महिलाओं की आवाज बनने वाली कांग्रेस पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य में हो रही घटनाओं पर चुप है। मौके पर महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार देश को और राज्य को शर्मसार कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की बात करने वाली सरकार आदिवासी हक का लगातार हनन कर रही है।

LEAD 2 सिमडेगा से कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की ने कथित तौर पर यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता इस मामले में शिकायत दर्ज कराने धुर्वा थाना पहुंची। इससे पहले पीड़िता ने झारखंड सरना विकास समिति को अपनी पीड़ा बतायी। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मेघा उरांव के अलावा बबलू मुंडा, सन्नी टोप्पो समेत अन्य आदिवासी नेता भी धुर्वा थाना पहुंचे।

इस बीच हटिया के पुलिस उपाधीक्षक नीरज कुमार भी धुर्वा थाना पहुंचे। जानकारी के मुताबिक पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं और वह विधायक आवास पर घरेलू काम करती थी। हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा है कि एक नाबालिग लड़की के द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसमें उसके साथ दुष्कर्म करने की बात बताई गई है।

दुष्कर्म का आरोप सिमडेगा के विधायक भूषण बाड़ा पर लगा है। पुलिस पीड़िता के आरोपों की जांच कर रही है। मेडिकल चेकअप के लिए पीड़िता को सदर अस्पताल ले जाया गया है। उधर, भूषण बाड़ा से इस मामले में पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई है। हालांकि उनकी पत्नी का कहना है कि सारे आप पर बुनियाद हैं।

बाइट- नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया

LEAD 1

13 नवंबर, रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सिमडेगा के कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण, दुष्कर्म, गर्भपात के लगे गंभीर आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना झारखंड को शर्मसार करने वाली है। आदिवासी बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की बड़ी-बड़ी बातें करने वाली कांग्रेस का असली चेहरा आज बेनकाब हो रहा है। एक जनप्रतिनिधि पर ही नाबालिग बच्ची के यौन शोषण और गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि बच्ची को पढ़ाने-लिखाने और उसका भविष्य संवारने का भरोसा देकर अपने आवास पर बुलाकर उस बच्ची का पूरा भविष्य ही चौपट कर दिया गया। यह काफी जघन्य अपराध है। पीड़ित बच्ची द्वारा विधायक के परिजनों पर भी मारपीट, गाली-गलौज और शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। यह मामला सत्ता के रसूख के दम पर एक कमजोर और असहाय बच्ची को डराने-धमकाने का भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।

श्री साहू ने कहा कि विधायक जैसे प्रभावशाली व्यक्ति से मामला जुड़ा होने के कारण पीड़िता काफी भयभीत है और उसने अपनी जान को भी खतरा बताया है। राज्य सरकार अविलंब बच्ची और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करे। मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपी विधायक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा इस घटना में संलिप्त अन्य आरोपियों पर भी कठोर कानूनी कार्रवाई हो।

श्री साहू ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी महिला अधिकारों और आदिवासी सम्मान की बात तो खूब करते हैं, लेकिन जब उनकी ही पार्टी के विधायक पर एक 14 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ यौन शोषण और दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगते हैं, तो उनकी जुबान क्यों बंद हो जाती है? क्या कांग्रेस का आदिवासी प्रेम केवल राजनीतिक भाषणों और चुनावी मंचों तक सीमित है? राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष को बताना चाहिए कि वे इस मामले में अपने विधायक के खिलाफ क्या कार्रवाई करेंगे?

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झामुमो से भी पूछा कि इस गंभीर मामले पर उनका क्या स्टैंड है? क्या गठबंधन सरकार अपने राजनीतिक सहयोगी को बचाने के लिए चुप्पी साधे रहेगी या आदिवासी बेटी को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई करेगी?

श्री साहू ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में झारखंड की कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और अब सत्ताधारी दलों के नेताओं पर भी गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। सत्ता का संरक्षण किसी को कानून से ऊपर नहीं बना सकता। भाजपा इस मामले को दबने नहीं देगी।

यदि प्रशासन एवं सरकार ने आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी नहीं की, पीड़िता को सुरक्षा नहीं दी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की, तो भाजपा सड़क से सदन तक जोरदार आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो राज्यव्यापी आंदोलन कर सरकार को जवाब देने के लिए मजबूर किया जाएगा। आदिवासी बेटी को न्याय दिलाना भाजपा की प्रतिबद्धता है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर भारतीय राजनीति में एक विवादास्पद विषय को उजागर करती है: भाजपा ने दुष्कर्म के आरोपी विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग की है, जबकि कांग्रेस ने इस पर दामन पर दाग लगा दिया है। यह घटना राजनीतिक दलों के बीच तीव्र टकराव का संकेत देती है, क्योंकि दुष्कर्म के आरोप गंभीर हैं और समाज में न्याय की मांग बढ़ रही है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि यह दिखाता है कि कैसे राजनीतिक हितों के साथ न्यायिक प्रक्रिया टकरा सकती है। आम जनता के लिए इसका असर यह हो सकता है कि समाज में न्याय के प्रति विश्वास और

🎙️ जनता का संदेश का मत

किसी भी अपराध की जड़ में नफरत और अज्ञानता होती है। जब समाज में ऐसी घटनाएँ सामने आती हैं, तो हमें शांतिपूर्ण ढंग से न्याय की माँग करनी चाहिए—कानूनी प्रक्रिया, साक्ष्य आधारित जांच और साक्षी संरक्षण। पीड़ित के लिए सहानुभूति और सहायता अनिवार्य है, जबकि अपराधी को कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए। इस तरह हम न केवल अपराध को रोकते हैं, बल्कि विश्वास और सहिष्णुता का नया आधार भी स्थापित करते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।