कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने किया हिमाचल में मिशन रिपीट का दावा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
बोले: हिमाचल में पहली बार होगा मिशन रिपीट
नवंबर 13, सिरमौर (हिमाचल प्रदेश): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल कांग्रेस आब्जर्बर राव दान सिंह ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की मिशन रिपीट का दावा किया है। हिमाचल दौरे पर पहुंचे कांग्रेस प्रभारी नाहन में आज मीडिया से बातचीत कर रहे थे। हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके राव दान सिंह ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार सरकार मिशन रिपीट करने में सफल होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी फैसलों पर जनता अपनी मुहर लगाएगी पर हिमाचल में नया इतिहास रचा जाएगा। राव दान सिंह ने केंद्र सरकार पर चुनाव प्रणाली को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए।
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों को जागरूक करना जरूरी है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी बूथ स्तर तक अभियान चलाकर आम जनता को जागरूक करेगी।
बाईट: राव दान सिंह, ऑब्जर्वर, हिमाचल कांग्रेस व पूर्व मंत्री, हरियाणा सरकार
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राव दान सिंह के हिमाचल प्रदेश में मिशन रिपीट के दावे के बारे में है। उन्होंने कहा कि यह राज्य में पहली बार सरकार को मिशन रिपीट मिलेगा। यह विषय महत्वपूर्ण है क्योंकि यह आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति और जनता के विश्वास को दर्शाता है। यदि कांग्रेस सफल होती है, तो राज्य में नीति और विकास योजनाओं में निरंतरता बनी रहेगी, जिससे आर्थिक और सामाजिक कार्यक्रमों पर असर पड़ेगा। जनता को आशा होगी कि सरकार की योजनाएँ जारी रहेंगी, परन्तु विपक्षी दलों को भी चुनावी रण