राजनीति

COP31 में जीवाश्म ईंधन पर नहीं बनी सहमति

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 23 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
COP31 में जीवाश्म ईंधन पर नहीं बनी सहमति

नवंबर 23, नई दिल्ली : तुर्की के अंताल्या में आयोजित संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन COP31 ठोस समझौते के बिना समाप्त हो गया। सम्मेलन में स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार और उत्सर्जन कटौती पर चर्चा हुई, लेकिन जीवाश्म ईंधन से संक्रमण को लेकर देशों के बीच सहमति नहीं बन सकी। तेल, गैस और कोयले के इस्तेमाल को कम करने पर मतभेद बने रहे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में तत्काल और व्यापक कटौती की अपील की। उन्होंने जलवायु संकट से निपटने के लिए तेज कार्रवाई पर जोर दिया। वहीं सम्मेलन में नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार और ऊर्जा सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता तीन गुना करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मौजूदा रफ्तार से अधिक तेजी से काम करना होगा।

दुनिया को हर साल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में बड़े पैमाने पर वृद्धि करनी होगी। सम्मेलन में बिजली की हिस्सेदारी बढ़ाने से जुड़ी पहल को भी समर्थन मिला। लेकिन जलवायु वित्त, जीवाश्म ईंधन से संक्रमण और प्रतिबद्धताओं को लागू करने जैसे मुद्दों पर मतभेद कायम रहे। COP31 के नतीजे दिखाते हैं कि जलवायु लक्ष्यों पर चर्चा आसान है, लेकिन उन्हें ठोस फैसलों और कार्रवाई में बदलना अब भी वैश्विक चुनौती बना हुआ है।

वहीं COP31 के समापन पर पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, भूपेंद्र यादव ने अपनी टीम को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और तस्वीरें साझा की।

फोटो स्रोत : X @byadavbjp

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।