CRPF कैंप पर हमला करने वाले 2 आतंकियों का VIDEO:जवानों पर फायरिंग से पहले रेकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू-कश्मीर में CRPF की पोस्ट पर फायरिंग करने वाले आतंकियों का मंगलवार को CCTV फुटेज सामने आया है। इसमें आतंकी मोहम्मद लतीफ भट और उमर निसार डार CRPF कैंप की रेकी करता दिख रहा है। 56 सेकेंड के वीडियो में टैक्सी से दोनों आतंकी उतरते दिखे। पहले लतीफ फिर उमर उतरा और कैंप की ओर बढ़ गए। दोनों की कैंप की ओर जाते एक फोटो भी सामने आई है।
दोनों ने 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में इन आतंकियों ने CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसमें तीन जवान घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने सोमवार को इनमें से एक आतंकी उमर को मार गिराया। हालांकि एक दिन पहले सेना ने लतीफ के मारे जाने की बात कही थी। आज कहा कि उसके पैर में गोली लगी है। तलाश जारी है। उमर ने लतीफ को छह महीने से पनाह दी थी।
उमर-लतीफ ने 4 जगहों की रेकी की थी, भागते दिखे 10 नवंबर: उमर ने लश्कर-ए-तैयबा /द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर कई जगहों की रेकी की थी। इनमें मीर बाजार, अखरन, हबलीश और कुलगाम शामिल हैं। 11 नवंबर: उमर ने लश्कर कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर अखरन में CRPF के नाके पर हमला किया।
इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए। 10 और 11 नवंबर के CCTV फुटेज की जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को उमर और लतीफ कई जगहों पर लगे CCTV कैमरों में दिखाई दिए। फुटेज में दोनों की रेकी के दौरान आवाजाही और अखरन हमले के बाद भागते दिखे। उमर के लापता होने के बाद उसके परिवार ने कुलगाम पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
जांच के दौरान एजेंसियों ने पता लगाया कि उमर पिछले 5 से 6 महीने से लश्कर कमांडर लतीफ भट को पनाह और दूसरी मदद दे रहा था। जांच में यह भी सामने आया कि अखरन की घटना के तुरंत बाद उमर निसार डार TRF संगठन में शामिल हो गया था। हमले के बाद फरार हुए उमर और लतीफ को कल लारू में सुरक्षा बलों ने घेर लिया।
इसके बाद हुई मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया। 600 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ, ड्रोन और खोजी कुत्तों से तलाश जारी 11 नवंबर को CRPF की पेट्रोलिंग टीम पर हुए हमले के बाद कुलगाम के ग्रामीण इलाकों में चल रहा सर्च ऑपरेशन लगातार सातवें दिन जारी है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीमों ने 15 से ज्यादा गांवों में तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
संदिग्ध इलाकों की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हमलावरों क
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर जम्मू‑कश्मीर में CRPF कैंप पर फायरिंग करने वाले दो आतंकियों के वीडियो के खुलासे के बारे में है। वीडियो में दिखाया गया है कि मोहम्मद लतीफ भट और उमर निसार डार ने कैम्प पर हमला करने से पहले रेक्की की और फायरिंग से पहले टैक्सी से उतरकर कैम्प की ओर बढ़े। यह घटना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह CRPF के खिलाफ योजनाबद्ध आतंकवादी हमले को उजागर करती है और सुरक्षा बलों की कमजोरियों पर प्रकाश डालती है। आम जनता पर इसका असर मनोवैज्ञानिक डर, क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की मांग और आतंकवाद के प्रति सतर्कता
🎙️ जनता का संदेश का मत
हिंसा का मार्ग कभी समाधान नहीं देता; यह केवल भय और विभाजन को बढ़ाता है। जब भी समाज में असहमति उत्पन्न हो, संवाद और कानूनी माध्यमों से समाधान खोजें। हमें एक-दूसरे की सुरक्षा और सम्मान की जिम्मेदारी है। पीड़ितों के प्रति संवेदना रखते हुए, हमें शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता को बढ़ावा देना चाहिए।