'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर को प्रस्तावित रैली से पहले CTI चेयरमैन बृजेश गोयल की तरफ से लोकसभा में LoP राहुल गांधी को लिखे पत्र के बाद नया विवाद छिड़ गया है.
कांग्रेस ने CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी से जुड़े होने के आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. AAP ने भी इस पर सफाई दी है.
कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने शनिवार (24 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया.
अपने पोस्ट में उन्होंने CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह आम आदमी पार्टी (AAP) और BJP नेताओं के साथ दिखाई दे रहे हैं.
उन्होंने कहा कि ये लोग गिड़गिड़ा रहे हैं, क्योंकि BJP को भी यह पता है कि जब लाखों लोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में इकट्ठा होंगे, तो क्या होने वाला है.
कांग्रेस नेता ने CTI चेयरमैन के पत्र को लेकर क्या कहा?
श्रीनिवास बीवी ने अपने पोस्ट में कहा, बृजेश गोयल से मिलिए. हमेशा से एक आपिया (AAP समर्थक) और BJP के समर्थक रहे हैं!
उन्होंने राहुल गांधी जी को पत्र लिखकर 1 नवंबर को होने वाली वोट चोरी के खिलाफ रैली को स्थगित करने की मांग की है.
ये लोग सच में गिड़गिड़ा रहे हैं, क्योंकि BJP को भी पता है कि जब लाखों लोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जुटेंगे, तो क्या होने वाला है.
Meet Brijesh Goyal. 👀 Forever AAPIYA BJP s fanboy!
He's written to Rahul Gandhi Ji, asking him to postpone the November 1 rally against Vote Chori.
These people are literally begging because even the BJP knows what s coming when lakhs of people gather in Delhi to demand Gyanesh Kumar s resignation. The rally is happening. And it s going to be HISTORIC.
The clock is ticking. ⏳ ख़ौफ़ अच्छा है! 🔥
Srinivas BV (@srinivasiyc) <a href="https://x.com/srinivasiyc/status/2113952520716292443?ref_src=twsrc%5Etfw"
📡 स्रोत: ABP Live