राजनीति

'द फैमिली मैन' का सीजन 4 कब होगा रिलीज? मनोज बाजपेयी ने दे दिया बड़ा अपडेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 15 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
'द फैमिली मैन' का सीजन 4 कब होगा रिलीज? मनोज बाजपेयी ने दे दिया बड़ा अपडेट

मनोज बाजपेयी की द फैमिली मैन के तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों ही हिट रहे हैं. वहीं फैंस इसके चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इस हिट सीरीज में मनोज बाजपेयी ने इंटेलिजेंस ऑफिसर श्रीकांत तिवारी के किरदार में खूब पॉपुलैरिटी बटोरी. वहीं अब एक्टर फाइनली द फैमिली मैन सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. जानते हैं ये मच अवेटेड सीरीज कब आएगी?

मनोज बाजपेयी ने दिया द फैमिली मैन 4 को लेकर बड़ा अपडेट

मनोज बाजपेयी ने हाल ही 'वैरायटी इंडिया' से बातचीत में द फैमिली मैन के सीजन 4 को लेकर बड़ा अपडेट देत हुए कहा, "बातचीत जल्द ही शुरू होगी.

यह बहुत अच्छी बात है कि यह इतनी बड़ी फ्रैंचाइजी बन गई है कि हर कोई चाहे बच्चा हो या बड़ा इसके बारे में पूछता रहता है.एक बार चौथे सीजन के बारे में बातचीत शुरू हो जाए, तो स्क्रिप्ट फ़ाइनल हो जाएगी, और फिर हमें इसकी तैयारी शुरू करने और अपनी डेट्स देने के लिए बुलाया जाएगा."

मनोज बाजपेयी का श्रीकांत तिवारी का किरदार है मोस्ट पॉपुलर

द फैमिली मैन सीरीज में श्रीकांत तिवारी का किरदार मनोज बाजपेयी के सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक है.

सीरीज में मनोज एक ऐसे इंटेलिजेंस ऑफिसर के रोल में दिखते हैं, जो मुश्किल केस सुलझाने के साथ-साथ मिडिल-क्लास फैमिली लाइफ़ के रोजमर्रा के दबावों को भी संभालता है. शो के सभी सीजन में ये किरदार फैन्स का फेवरेट बन गया है.

'द फैमिली मैन' सीजन 3 में क्या हुआ था?

सीजन 3 पिछले सीजन की सेटिंग और क्लैश से हटकर श्रीकांत को नॉर्थ-ईस्ट इंडिया ले गया था.

इसकी कहानी 'प्रोजेक्ट सहकार' के इर्द-गिर्द घूमती है, जो उस इलाके के विकास के लिए शुरू की गई एक सरकारी पहल थी.

हालात तब मुश्किल हो जाते हैं जब जयदीप अहलावत के किरदार 'रुक्मा' इलाके के अहम नेताओं की हत्या कर देता है.

इस घटना से एक बड़ा राजनीतिक और सुरक्षा संकट खड़ा हो गया, जिससे श्रीकांत एक और खतरनाक मिशन के सेंटर में आ जाता है.साथ ही, श्रीकांत अपनी निजी ज़ि

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।