भोपाल

डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कृषि क्षेत्र में योगदान को किया याद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, कृषि क्षेत्र में योगदान को किया याद

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को भारत रत्न और हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में डॉ. स्वामीनाथन के कृषि क्षेत्र में योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई।

डॉ. यादव ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, कृषि उत्पादकता को मजबूत करने और देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डॉ. स्वामीनाथन द्वारा किए गए प्रयास लंबे समय तक अनुकरणीय रहेंगे। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को देश के कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।