व्यापार

डॉ. राजकुमार मालवीय बोले, सौर तकनीक अपनाकर खेती को बनाएं लाभकारी

लेखक: Santosh Yogi अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026 👁️ 6 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
डॉ. राजकुमार मालवीय बोले, सौर तकनीक अपनाकर खेती को बनाएं लाभकारी

आष्टा। ग्राम पंचायत पाड़लिया राम में आयोजित तीन दिवसीय सौर कृषि यंत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि वैज्ञानिक व भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यालय प्रभारी डॉ. राजकुमार मालवीय, सरपंच एवं सचिव ने प्रशिक्षण प्राप्त किसानों, युवाओं और महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सोलर वाटर पंपिंग सिस्टम, सोलर ड्रायर, फूड प्रोसेसिंग, सौर स्प्रेयर, सौर कोल्ड स्टोरेज, सौर चारा कटर, डिजिटल प्रबंधन तथा आधुनिक विपणन तकनीकों की व्यवहारिक जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि सौर ऊर्जा आधारित कृषि उपकरणों के उपयोग से सिंचाई लागत कम होगी, ऊर्जा की बचत होगी और कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर किसानों की आय बढ़ाई जा सकेगी।

मुख्य वक्ता डॉ. राजकुमार मालवीय ने कहा कि आधुनिक कृषि में विज्ञान और तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है। किसानों को पारंपरिक खेती के साथ प्रसंस्करण, ब्रांडिंग और विपणन पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सके। उन्होंने कहा कि सौर तकनीक खेती को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए अपने खेतों में सीखी गई तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों, युवाओं और महिलाओं को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

सौर ऊर्जा से कृषि उपकरण चलाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम पाड़लिया राम में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में किसानों, युवाओं और महिलाओं को सोलर वाटर पंप, सोलर ड्रायर और फूड प्रोसेसिंग यंत्रों का उपयोग सिखाया गया। यह पहल कृषि को पर्यावरण‑अनुकूल और लागत‑प्रभावी बनाने के उद्देश्य से है, जिससे खेती की आय में वृद्धि हो सके। ऐसी तकनीक से जल‑संचय, ऊर्जा लागत और फसल संरक्षण में सुधार संभव है, जिससे ग्रामीण आय में स्थिरता आती है। यदि व्यापक रूप से अपनाया जाए तो यह ग्रामीण रोजगार, खाद्य सुरक्षा और जल‑संरक्षण में मह

S
Santosh Yogi

संतोष योगी भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार हैं जो भोपाल जिला एवं आसपास की घटनाओं को प्रमुखता से कवर करते हैं।