‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पश्चिम बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बागी सांसद यूसुफ पठान के गुजरात में जमीन विवाद के खत्म होने को लेकर BJP पर हमला किया है.
TMC ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की डबल इंजन सरकार असल में कुछ और नहीं, बल्कि डबल इंजन वॉशिंग मशीन है.
तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट साझा कर गुजरात और केंद्र में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर तीखा हमला किया है.
ममता बनर्जी की पार्टी का BJP पर निशाना
पार्टी ने कहा, जब यूसुफ पठान TMC के सांसद थे, तब BJP ने उन्हें जमीन पर कब्जा करने का नोटिस थमा दिया था और जैसे ही उन्होंने TMC का साथ छोड़ा, वैसे ही अचानक से गुजरात सरकार ने उन्हें वही विवादित जमीन तौहफे में दे दी!
TMC ने कहा, जमीन कब्जे के नोटिस से लेकर जमीन को आवंटित करने तक सिर्फ पाला बदलने की देर है. असल में BJP की डबल इंजन सरकार कुछ और नहीं, बल्कि डबल इंजन वॉशिंग मशीन है.
14 सालों से चल रहा था जमीन विवाद
दरअसल, गुजरात के वडोदरा के तांदलजा इलाके में 978 वर्ग मीटर के प्लॉट का यह विवाद TMC के बागी सांसद यूसुफ पठान, जो अब NDA के सहयोगी दल NCPI में शामिल हैं, और वडोदरा नगर निगम के बीच साल 2012 से चला आ रहा है.
यूसुफ पठान साल 2012 से इस जमीन को खरीदने की मांग कर रहे थे.
शुरुआत में वडोदरा नगर निगम ने जमीन उन्हें बेचने के लिए सहमति जताई थी, लेकिन गुजरात सरकार ने साल 2014 में नगर निगम के इस प्रस्ताव को रद्द कर दिया था.
इसके बाद उक्त जमीन को लेकर कई सालों तक विवाद जारी रहा.
साल 2024 में जब यूसुफ पठान पश्चिम बंगाल की
📡 स्रोत: ABP Live