दादी के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए देवघर की अनन्या बनीं सहारा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से बड़ी राहत, अब मोबाइल फोन से घर बैठे बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट, देवघर के बैंक ऑफ इंडिया चला रहा डीएलसी कैंपेन 5.0, पोती अनन्या बनी दादी कनकलता के लिए डिजिटल सहारा, मिनटों में तैयार किया डीएलसी।
Short Headline: दादी के डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के लिए देवघर की अनन्या बनीं सहारा
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, देवघर, मनीष
पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट से बड़ी राहत
अब मोबाइल फोन से घर बैठे बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट
पोती अनन्या बनी दादी के लिए डिजिटल सहारा
देवघर के बैंक ऑफ इंडिया चला रहा डीएलसी कैंपेन 5.0
एंकर पेंशनर्स को अब हर साल सर्टिफिकेट जमा करने के लिए बैंक जाने या कागजी प्रक्रिया से गुजरना नहीं पड़ेगा। बल्कि अब वे मोबाइल फोन के माध्यम से भी ऑनलाइन दस्तावेज प्रस्तुत कर पाएंगे। देवघर में एक पोती ने दादी का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाकर इस सुविधा को आसान बनाने का उदाहरण पेश किया।
होल्ड अप साउंड रिपोर्ट
वीओ 01. देवघर के बैंक ऑफ इंडिया में चल रहे डीएलसी कैंपेन 5.0 के तहत पेंशनर कनकलता देवी अपनी पोती अनन्या सिंह के साथ बैंक पहुंचीं। यहां बैंक कर्मचारी चेतन आनंद ने उन्हें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद अनन्या सिंह ने अपने मोबाइल फोन से दादी कनकलता देवी का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार किया। कनकलता देवी ने कहा कि अब उन्हें लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में परेशानी नहीं होगी।
बाइट- कनकलता देवी, पेंशनर
वीओ 2 डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की इस सुविधा से बुजुर्ग पेंशनर्स को काफी सहूलियत मिल रही है। अनन्या सिंह ने बताया कि पहले लाइफ सर्टिफिकेट के लिए दस्तावेजों के साथ बैंक आना पड़ता था, लेकिन अब मोबाइल फोन से कुछ ही समय में यह प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
बाइट- अनन्या सिंह, कनकलता देवी की पोती
अंतिम वीओ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान का उद्देश्य पेंशनर्स को तकनीक से जोड़ना और उनके लिए पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं को आसान बनाना है। खासकर बुजुर्गों के लिए यह सुविधा समय और मेहनत दोनों की बचत कर रही है।
देवघर से मनीष दुबे की रिपोर्ट।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLCS) एक ऐसी सुविधा है जिससे पेंशनर्स और अन्य वरिष्ठ नागरिक अपनी पहचान और पेंशन के दावे को ऑनलाइन प्रमाणित कर सकते हैं। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि अब दादी के घर बैठे मोबाइल से ही DLCS तैयार किया जा सकता है, जिससे उन्हें बैंक जाकर कतार में खड़े होने की परेशानी नहीं रहती। इस पहल से पेंशनभोगियों को समय और लागत दोनों में बचत होगी और बैंकिंग सेवाओं का डिजिटल रूप से विस्तार होगा। आम जनता के लिए यह एक सकारात्मक कदम है, क्योंकि इससे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में भी वित्ती