दहेज उत्पीड़न में दो बहनों के ससुराल वालों पर केस:हाथरस में 7 माह की गर्भवती को पीटने की शिकायत; नवजात की मौत
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →हाथरस के महिला थाने में दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्थर वाली रोड निवासी सलमान कुरैशी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में उनकी दो बहनों रुकसार और शबाना के पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग, गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए गए हैं।
शिकायत के मुताबिक, दोनों बहनों की शादी 2 फरवरी 2025 को हाथरस के अर्पण धाम गेस्ट हाउस में हुई थी। सलमान का आरोप है कि शादी में करीब 80 लाख रुपए खर्च किए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। निकाह के अगले ही दिन दोनों बहनों से 2 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज की मांग की गई और उन्हें घर से निकाल दिया गया।
वैवाहिक जीवन बचाने के लिए परिवार ने 2 लाख रुपए का इंतजाम किया, लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी दहेज की मांग जारी रही। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शबाना के सात महीने की गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए की मांग की। 30 जून 2026 को दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसी दौरान फुरकान ने गर्भवती शबाना के पेट में लात मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
उपचार के बाद भी 1 सितंबर 2026 को उसके शिशु की मौत हो गई। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। निकाह के अगले दिन ही 2 लाख रुपए अतिरिक्त दहेज मांगने का आरोप सलमान कुरैशी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन रुकसार का निकाह इरफान और शबाना का निकाह फुरकान पुत्रगण जब्बार, निवासी मिढाकुर आगरा के साथ हुआ था।
शादी में करीब 80 लाख रुपए खर्च किए गए। आरोप है कि अगले ही दिन ससुराल वालों ने दोनों बहनों से 2 लाख रुपए और दहेज की मांग की और उन्हें घर से निकाल दिया। परिवार ने घर बसाने के लिए 2 लाख रुपए का इंतजाम कर दिया। 7 माह की गर्भवती से 5 लाख रुपए की मांग का आरोप शिकायत के मुताबिक, शबाना के सात महीने की गर्भावस्था के दौरान ससुराल वालों ने 5 लाख रुपए की मांग की।
इसे 'छठी' के तौर पर मांगा गया। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर फुरकान और इरफान दोनों अपनी-अपनी पत्नियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते रहे। सलमान ने सास, ससुर, ननद और ननदोई पर भी उत्पीड़न में शामिल होने का आरोप लगाया है। ननदोई के व्यवहार पर भी शबाना ने जताई थी आपत्ति सलमान ने शिकायत में परिवार के ननदोई चांद कुरैशी के व्यवहार पर भी आरोप लगाए हैं।
उनके मुताबिक, चांद कुरैशी का दोनों बहनों के प्रति अनुचित व्यवहार रहता था। शबाना ने उसके व्यवहार और कथित गलत नजर को लेकर आपत्ति जताई थी। आरोप है कि इसके बावजूद उस पर दबाव बनाया जाता रहा और अनुचित व्यवहार जारी रहा। मारपीट में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने का आरोप शिकायत के मुताबिक, 30 जून को ससुराल वालों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट की।
आरोप है कि फुरकान ने सात महीने की गर्भवती शबाना के पेट में लात मार दी। इससे उसे तेज दर्द हुआ और हालत गंभीर हो गई। अगले दिन रुकसार ने फोन कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग दोनों बहनों की ससुराल पहुंचे। सलमान का आरोप है कि वहां ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की और दोनों बहनों को घर से निकाल दिया।
चोट लगने के बाद शबाना का हाथरस के गणपति हॉस्पिटल में इलाज कराया गया। शिकायत के मुताबिक, 1 सितंबर 2026 को उसके शिशु की मौत हो गई। महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों, मारपीट की घटना और शिशु की मौत से जुड़े तथ्यों की जांच-पड़ताल कर रही है।
📡 स्रोत: NewsData.io
🎙️ जनता का संदेश का मत
दहेज की माँग से उत्पन्न हिंसा को कानूनी मार्गों से सुलझाना चाहिए—किसी भी शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न के लिए तुरंत पुलिस और न्यायालय की सहायता लें। समाज में सहानुभूति और संवाद को बढ़ावा देकर पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्वक हल करें। हर महिला को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार है; हमें मिलकर दहेज प्रथा को मिटाने की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए।