डाक विभाग की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रधान डाकघर में डाक जन चौपाल का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जांजगीर-चाम्पा। डाक विभाग की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रधान डाकघर में डाक जन चौपाल का आयोजन किया गया।
इस चौपाल में भारतीय डाक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित नागरिकों को डाक विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आधार लिंक एवं आधार अपडेट, पासपोर्ट से संबंधित सेवाओं तथा साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ELD के माध्यम से जागरूकता पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसके जरिए डाक विभाग की सेवाओं और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां सरल तरीके से समझाई गईं।
डाक जन चौपाल में जांजगीर-चाम्पा जिले के ग्रामीण अंचलों से पहुंचे ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। उन्होंने डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं और साइबर ठगी से बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस अवसर पर डाक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित नगर के नागरिक भी उपस्थित रहे।
डाक जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों और आम नागरिकों को डाक विभाग की सेवाओं से जोड़ने के साथ-साथ डिजिटल जागरूकता एवं साइबर सुरक्षा का संदेश भी दिया गया।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जांजगीर-चाम्पा जिले के प्रधान डाकघर में डाक जन चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें डाक विभाग की सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह पहल नागरिकों को डाक सेवाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से की गई है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे लोगों को डाकघर के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं का लाभ उठाने का मार्गदर्शन मिलता है, जिससे सरकारी योजनाओं का कवरेज बढ़ता है। आम जनता पर इसका असर यह है कि नागरिकों को आधार अपडेट, पासपोर्ट, पेंशन जैसी सेवाओं की आसान पहुँच औ