खेल

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान

नवंबर 10, नई दिल्ली: BCCI ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी। स्मृति मंधाना की अगुवाई में महिला टीम दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच और तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी।

तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। स्मृति मंधाना तीनों ही सीरीज में टीम इंडिया को लीड करेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 दिसंबर से खेला जाएगा। इसके बाद 16 दिसंबर को पहला वनडे, 19 दिसंबर को दूसरा वनडे और 22 दिसंबर को तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा।

फिर 26 दिसंबर को पहला टी20 मैच, 29 दिसंबर को दूसरा टी20 मैच और 30 दिसंबर को तीसरा व अंतिम टी20 मैच खेला जाएगा।जेमिमा रोड्रिग्स को टीम में शामिल किया गया है।पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर को भी तीनों फॉर्मेट की टीमों में जगह मिली है।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे की घोषणा कर दी है, जिसमें 9 दिसंबर से शुरू होकर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच होंगे। इस दौरे में स्मृति मंधाना कप्तान बनीं और टीम को तीनों फॉर्मेट में चुनौती मिलेगी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिला टीम की सक्रियता और प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है, साथ ही दक्षिण अफ्रीका के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को भी मजबूत करती है। आम जनता पर इसका असर मनोबल बढ़ाने वाला है, खेल प्रेमियों को नई प्रेरणा मिलेगी और महिलाओं के खे

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।