इतिहास

दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, स्कूल की पढ़ाई खत्म होने से पहले डेब्यू, ले डाले 11 विकेट

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 16 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, स्कूल की पढ़ाई खत्म होने से पहले डेब्यू, ले डाले 11 विकेट

क्रिकेट में डेब्यू मैच ही किसी खिलाड़ी को खास बना दे, तो कहानी अपने आप यादगार बन जाती है. दक्षिण अफ्रीका के 18 साल के जेजे बैसन ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है.

स्कूल की पढ़ाई अभी पूरी भी नहीं हुई और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उतरते ही उन्होंने 11 विकेट लेकर इतिहास रच दिया.

20 साल के जेजे बैसन ने लायंस की तरफ से बोलैंड के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया. अपने पहले ही मुकाबले में उन्होंने 99 रन देकर कुल 11 विकेट हासिल किए.

पहली पारी में बैसन ने 62 रन देकर 7 विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में 37 रन देकर 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

उनका ये प्रदर्शन फर्स्ट क्लास डेब्यू में किसी दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज का सबसे अच्छा प्रदर्शन है.

यह भी पढ़े: आज भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

बैसन ने टॉप बल्लेबाजों को किया आउट

पहली पारी में बैसन ने बोलैंड के शुरुआती और प्रमुख बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया.

उन्होंने अपने तीसरे ओवर में ओपनर ब्लेड कैपेल को बोल्ड कर दिया. इसके बाद गैविन कपलान उनका शिकार बने, जो पिछले सीजन 900 से ज्यादा रन बना चुके थे. कपलान पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए.

इसके बाद बैसन ने रुआन टरब्लैंच को आउट किया और फिर 2 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी कर चुके नील ब्रांड को बोल्ड कर दिया.

बोलैंड का स्कोर जब 90 रन था, तब तक उसके 6 विकेट गिर चुके थे और सभी विकेट बैसन के नाम थे.

अंडर-19 विश्व कप में भी किया था कमाल

बैसन के लिए ये प्रदर्शन अचानक नहीं आया.

इसी साल की शुरुआत में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में वो दक्षिण अफ्रीका के सबसे सफल गेंदबाज रहे थे.

अपने फर्स्ट क्लास डेब्यू को लेकर बैसन ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका पहला मैच इस तरह खत्म होगा.

उन्होंने

📡 स्रोत: ABP Live Khel

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Khel पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दक्षिण अफ्रीका के 18 वर्षीय जेजे बैसन ने अपनी फर्स्ट क्लास क्रिकेट डेब्यू में 11 विकेट लेकर इतिहास रचा, जबकि वह अभी भी स्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। यह घटना युवा प्रतिभाओं की तेज़ उन्नति और खेल में शिक्षा के साथ संतुलन की चुनौतियों को उजागर करती है। बैसन का प्रदर्शन न केवल दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के लिए एक नया अध्याय खोलता है, बल्कि विश्व स्तर पर भी युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। इससे युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा और शिक्षा-खेल संतुलन पर चर्चा को प्रोत्साहन मिलेगा।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।