राज्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026

मध्य रेलवे के मुंबई मंडल में कसारा स्टेशन के पास तीसरी लाइन परियोजना और तकनीकी कार्यों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। सोलह अक्टूबर को हावड़ा से चलने वाली गीतांजलि एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड और ठाणे होकर सीएसएमटी पहुंचेगी। चौदह से बाईस अक्टूबर के बीच कुछ ट्रेनें देरी से रवाना होंगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच तीन फेरों की पूजा स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में रुकेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।