राज्य

दक्षिणी महासागर के भारतीय इलाके में ऑक्सीजन लेवल बढ़ा:30 साल से बदलाव हो रहा, समुद्री वनस्पतियों और जीवों के लिए फायदेमंद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दक्षिणी महासागर के भारतीय इलाके में ऑक्सीजन लेवल बढ़ा:30 साल से बदलाव हो रहा, समुद्री वनस्पतियों और जीवों के लिए फायदेमंद

दुनिया के महासागरों में ग्लोबल वार्मिंग से ऑक्सीजन घट रही है, लेकिन दक्षिणी महासागर के भारतीय क्षेत्रों में नया बदलाव मिला है, जो कि अच्छा संकेत है। गोवा के राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) के अध्ययन के मुताबिक, 1993 से 2025 के बीच यहां पानी में घुली ऑक्सीजन बढ़ी है।

सबसे ज्यादा बदलाव 300 से 2,000 मीटर की गहराई पर मिला। अंटार्कटिक क्षेत्र में ऑक्सीजन सालाना प्रति किलोग्राम पानी में 2.37 माइक्रोमोल और ध्रुवीय क्षेत्र में 1.41 माइक्रोमोल बढ़ी। 2,000 से 5,000 मीटर गहराई पर भी बढ़ोतरी के संकेत मिले। वैज्ञानिकों के मुताबिक, तापमान और खारापन बढ़ने से पानी की परतों का अंतर कम हुआ और सतह का ऑक्सीजनयुक्त पानी गहराई तक बेहतर ढंग से मिलने लगा।

ऑक्सीजन 4.5 से बढ़कर 5.5 मिलीलीटर प्रति लीटर हुई 2011 और 2025 के आंकड़ों की तुलना में ऑक्सीजन 4.5 से बढ़कर 5.5 मिलीलीटर प्रति लीटर हुई। इसका फायदा ये हुआ कि इन क्षेत्रों में समुद्री वनस्पतियों की भी वृद्धि हुई है। यूनेस्को के ग्लोबल ओशन ऑक्सीजन नेटवर्क के मुताबिक पानी में पर्याप्त ऑक्सीजन मछलियों और दूसरे समुद्री जीवों के जीने, बढ़ने और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है।

वहीं, बीसवीं सदी के मध्य से दुनिया के महासागरों में ऑक्सीजन करीब 2% घटी है। इसके उलट भारतीय क्षेत्रों में ऑक्सीजन स्तर का बढ़ना शुभ संकेत है। समुद्र में घुली ऑक्सीजन क्या होती है?

हवा में मौजूद ऑक्सीजन का कुछ हिस्सा समुद्र के पानी में घुल जाता है। इसे घुली हुई ऑक्सीजन कहते हैं। समुद्र के जीव इसी ऑक्सीजन का इस्तेमाल सांस लेने के लिए करते हैं। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा तापमान, खारेपन, समुद्री धाराओं और जीवों की गतिविधियों पर निर्भर करती है। आमतौर पर ठंडा पानी गर्म पानी की तुलना में ज्यादा ऑक्सीजन अपने अंदर घोल सकता है। समुद्र की किस गहराई में ऑक्सीजन की स्थिति सबसे अहम होती है?

समुद्र में ऑक्सीजन की मात्रा हर गहराई पर एक जैसी नहीं होती। ----------------------

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

दक्षिणी महासागर के भारतीय हिस्से में पानी में घुली ऑक्सीजन का स्तर 1993 से 2025 तक लगातार बढ़ा है, विशेषकर 300–2,000 मीटर की गहराई पर। यह बदलाव ग्लोबल वार्मिंग के बीच एक सकारात्मक संकेत है, क्योंकि वैश्विक स्तर पर महासागरों में ऑक्सीजन की कमी की प्रवृत्ति है। इस प्रगति से समुद्री वनस्पति और जीवों के लिए जीवन यापन आसान होगा, जिससे जैव विविधता और मछली पकड़ने की उत्पादन क्षमता में सुधार हो सकता है। आम जनता के लिए इसका मतलब है कि भविष्य में मछली पकड़ने की स्थिरता बढ़ेगी और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।