राजनीति

डॉक्टर ने क्लिनिक पर महिला से की गंदी हरकत:चेकअप के बहाने बैड टच किया, डिग्री मिली और न लाइसेंस; क्लिनिक सील

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026 👁️ 34 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
डॉक्टर ने क्लिनिक पर महिला से की गंदी हरकत:चेकअप के बहाने बैड टच किया, डिग्री मिली और न लाइसेंस; क्लिनिक सील

मुजफ्फरनगर में महिला मरीज के साथ डॉक्टर ने अश्लील हरकत की। डॉक्टर की इस करतूत का वीडियो भी सामने आया है। उसमें वह गंदी हरकत करते दिख रहा है। महिला क्लीनिक पर डॉक्टर को दिखाने आई थी। डॉक्टर ने जांच के नाम पर महिला को स्ट्रेचर पर लिटाया। इसके बाद उसे बैड टच किया। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की।

टीम को क्लिनिक संचालक की डिग्री और लाइसेंस से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद क्लिनिक को सील कर दिया गया। मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र का है। क्लिनिक के अंदर का वीडियो वायरल होने से मामला सामने आया मामला बेहड़ा अस्सा रोड स्थित शुभम क्लीनिक एवं डॉट्स सेंटर का है। यहां महिला मरीज के साथ अश्लील हरकत का करीब 6 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया।

वीडियो में क्लिनिक संचालक डॉक्टर एसपी सिंह के साथ महिला मरीज दिखाई दे रही है। बोर्ड पर खुद को जनरल फिजिशियन और सर्जन बताया क्लिनिक के बाहर लगे बोर्ड पर एसपी सिंह ने खुद को ‘जनरल फिजिशियन एवं सर्जन’ बताया है। बोर्ड पर टीबी की सरकारी दवाएं मुफ्त बांटने और खून की जांच की सुविधा उपलब्ध होने का भी दावा किया गया है।

क्लिनिक के बाहर चिकित्सकीय सेवाओं और विशेषज्ञता से जुड़े दावे किए गए हैं। जांच के बाद क्लिनिक सील वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम क्लिनिक पहुंची। टीम ने वहां रखे दस्तावेज और पत्रावलियां जांचीं। विभागीय जांच में संचालक की चिकित्सकीय योग्यता और क्लिनिक के दस्तावेजों को लेकर गड़बड़ी सामने आने की बात कही गई।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया। महिला की शिकायत और पुलिस कार्रवाई अभी स्पष्ट नहीं फिलहाल वायरल वीडियो की पूरी परिस्थितियों और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। महिला मरीज की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

मामले में पुलिस स्तर पर आगे क्या कार्रवाई होती है, यह भी स्पष्ट नहीं है। संचालक ने वीडियो को पुराना और साजिश बताया डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा- वीडियो के जरिए उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है। उनका कहना है कि वीडियो कई साल पुराना है। ग्राम प्रधान चुनाव के दौरान इसे वायरल किया गया है।

एसपी सिंह ने बताया कि वह पिछले दो साल से ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि, अपनी डिग्री, क्लिनिक के लाइसेंस और वीडियो में दिखाई दे रही अश्लील हरकत से जुड़े सवालों पर वह जवाब नहीं दे सके। -------------------------------- यह खबर भी पढ़े...

एप्पल मैनेजर हत्याकांड में सिपाही को 10 साल की जेल, लखनऊ कोर्ट का 8 साल बाद फैसला लखनऊ के चर्चित एप्पल मैनेजर विवेक तिवारी हत्याकांड में सोमवार को जिला कोर्ट ने सजा का ऐलान किया। कोर्ट ने बर्खास्त आरोपी पुलिसकर्मी प्रशांत चौधरी को गैर इरादतन हत्या के मामले में 10 साल की सजा सुनाई है। उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। विवेक तिवारी हत्याकांड में दो सिपाहियों प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार को आरोपी बनाया गया था। दोनों के खिलाफ लखनऊ की जिला एवं सत्र अदालत में करीब 8 साल तक मुकदमा चला। पढ़ें पूरी खबर...

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।