डमटाल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
कांगड़ा के पुलिस थाना डमटाल क्षेत्र में छह माह पहले शादी हुई विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चार अक्टूबर को उसके कमरे में पंखे से फंदा लगाने की घटना सामने आई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां के आरोपों के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जिला नूरपुर के थाना डमटाल क्षेत्र में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। DFU नूरपुर की टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य और सैंपल जुटाए। पुलिस ने मृतका के माता-पिता के बयान दर्ज किए हैं। मृतका की मां ने बेटी को दहेज के लिए परेशान किए जाने के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
बाइट-1 — मधु, मृतका की माता
मृतका की मां की ओर से लगाए गए दहेज प्रताड़ना के आरोपों के बाद पुलिस ने BNS की धारा 80(2), 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में पति, सास, ससुर और ननद को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बाइट-2 — धर्म चंद वर्मा, ASP नूरपुर
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कांगड़ा के डमटाल थाना क्षेत्र में छह महीने पहले हुई एक शादी के बाद, नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हुई है। पुलिस ने पंखे से फंदा लगाने की घटना पाई और चार अक्टूबर को उसे अस्पताल ले जाकर मृत घोषित किया गया। माँ के आरोपों के आधार पर, पुलिस ने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना समाज में महिलाओं की सुरक्षा और घरेलू हिंसा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। यदि ऐसे मामलों पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, तो समान घटनाओं का डर औ
🎙️ जनता का संदेश का मत
विवाह के बाद भी जब प्रेम की जगह विवाद हो, तो शांतिपूर्ण संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना ज़रूरी है। हिंसा से न केवल परिवार टूटता है, समाज का ताना-बाना भी क्षतिग्रस्त होता है। हर रिश्ते में सहानुभूति, सहनशीलता और समझदारी की भूमिका अनिवार्य है। यदि मतभेद बढ़ें, तो मध्यस्थता या अदालत की मदद लें, ताकि नारी की गरिमा और जीवन सुरक्षित रहे।