देश

दमोह के हटा पहुंची सेवा संकल्प बाइक यात्रा, 50 बाइकर्स का हुआ स्वागत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दमोह के हटा पहुंची सेवा संकल्प बाइक यात्रा, 50 बाइकर्स का हुआ स्वागत

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से यात्रियों से किया संवाद

जनसेवा और जनहितैषी योजनाओं की जानकारी साझा की

दमोह, सितंबर 25: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत विकसित भारत के संकल्प को लेकर निकाली गई बाइक यात्राएं दमोह जिले के हटा पहुंचीं। गुजरात के बड़नगर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी से निकली इन यात्राओं में शामिल करीब 50 बाइकर्स का हटा में मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री लखन पटेल, सांसद राहुल सिंह लोधी, विधायकों और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाइकर्स से संवाद किया और यात्रा के अनुभवों की जानकारी ली। यात्रियों ने जनसेवा के कार्यों और सरकार की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के प्रयासों के बारे में बताया।

------------

बाइट इंदर सिंह परमार ,उच्च शिक्षा मंत्री एमपी

बाइट लखन पटेल, मंत्री आनंद विभाग एमपी बाइट राहुल सिंह , सांसद दमोह

बाइट, आशुतोष तिवारी, बाइकर यूपी ) बाइट आतिश कुमार, बाइकर वाराणसी

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।