राज्य

दमोह- जन विश्वास अभियान में मौके पर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के निर्देश, कमिश्नर दिलीप कुमार और कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह से पटेरा तक विकास कार्यों का किया निरीक्षण; ग्रामीणों की सड़क समस्या के तत्काल समाधान के दिए निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
दमोह- जन विश्वास अभियान में मौके पर सुनी समस्याएं, अधिकारियों को समाधान के निर्देश, कमिश्नर दिलीप कुमार और कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह से पटेरा तक विकास कार्यों का किया निरीक्षण; ग्रामीणों की सड़क समस्या के तत्काल समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सागर संभाग कमिश्नर दिलीप कुमार एवं कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दमोह शहर से पटेरा विकासखंड तक विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर निर्माण कार्यों एवं जनसुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मेडिकल कॉलेज और सांदीपनि स्कूल के निर्माण कार्यों का अवलोकन

भ्रमण की शुरुआत दमोह शहर के अथाई क्षेत्र से हुई। यहां नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज एवं निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया गया। ड्राइंग के अनुरूप किए गए निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए मेडिकल कॉलेज में पार्किंग व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए गए। सांदीपनि स्कूल में चल रहे कार्यों की प्रगति एवं वर्क ऑर्डर की जानकारी लेते हुए शेष कार्य बेहतर फिनिशिंग के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

ग्राम तिंदनी और बेला ग्राम वासियो की सड़क समस्या,

समाधान की दिशा में दिये आवश्यक निर्देश

पटेरा विकासखंड के ग्राम तिंदनी एवं बेला में ग्रामीणों ने बारिश से प्रभावित पहुंच मार्ग के कारण आवागमन में हो रही परेशानी से अवगत कराया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को गिट्टी-मुरम बिछाकर सड़क को तत्काल आवागमन योग्य एवं सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए। मौके पर ही समस्या सुने जाने और समाधान की कार्रवाई के निर्देश मिलने से ग्रामीणों में चेहरे पर खुशी राहत और संतोष दिखाई दिया।

46 ग्रामों को मिल रहा शुद्ध जल, जलप्रदाय व्यवस्था का किया निरीक्षणपटेरा में ब्यारमा समूह जलप्रदाय योजना के वाटर प्लांट का निरीक्षण कर जल शुद्धीकरण प्रक्रिया, जल भंडारण एवं प्रयोगशाला में जल परीक्षण की व्यवस्था देखी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के माध्यम से वर्तमान में 46 ग्रामों में जलप्रदाय किया जा रहा है।

आगामी वर्षों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त जल भंडारण की व्यवस्था की गई है। सांदीपनि स्कूल का निर्माण पूर्ण होने पर उसे भी इसी समूह जलप्रदाय योजना से जल उपलब्ध कराया जाएगा।मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत भ्रमण के दौरान विकास कार्यों के साथ जनसुविधाओं की जमीनी स्थिति भी परखी गई, ताकि आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।