राज्य

दमोह में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, पहली बार डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप से जुटाए जाएंगे आंकड़े

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दमोह में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, पहली बार डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप से जुटाए जाएंगे आंकड़े

जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा—डिजिटल प्रक्रिया से समय की बचत होगी और आंकड़े जुटाने का काम आसान बनेगा

दमोह, अक्टूबर 12: जिले में भारत की जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जनगणना का कार्य व्यवस्थित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों को जनगणना की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की विस्तार से जानकारी दी गई।

फरवरी 2027 से शुरू होने वाली जनगणना में पहली बार डिजिटल तकनीक और मोबाइल एप का उपयोग किया जाएगा। दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने बताया कि मोबाइल एप के माध्यम से जानकारी जुटाने और आंकड़े दर्ज करने में आसानी होगी। इससे समय की बचत होगी और कार्य को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।

जनगणना से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों का आकलन करने और विकास योजनाओं के निर्माण में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन ने जनगणना के महत्व को देखते हुए इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

----

बाईट-प्रताप नारायण यादव, कलेक्टर दमोह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।