राज्य

दमोह-कटनी स्टेट हाईवे होगा फोरलेन, 4,470 करोड़ रुपये मंजूर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 2 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दमोह-कटनी स्टेट हाईवे होगा फोरलेन, 4,470 करोड़ रुपये मंजूर

दमोह से जुड़े प्रमुख मार्ग होंगे फोरलेन, बेहतर होगी कनेक्टिविटी

मध्यप्रदेश में सड़क सुविधाओं के विस्तार के बीच दमोह जिले को बड़ी सौगात मिली है। एमपी कैबिनेट ने दमोह-कटनी स्टेट हाईवे को फोरलेन करने की स्वीकृति दी है। करीब 4 हजार 470 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इससे पहले दमोह-सागर स्टेट हाईवे को फोरलेन करने का निर्णय लिया जा चुका है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।

दमोह-जबलपुर हाईवे को भी फोरलेन करने की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द काम शुरू होने की बात कही गई है। सांसद राहुल सिंह ने सड़क परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दमोह से जुड़े प्रमुख मार्गों के फोरलेन होने से आवागमन आसान होगा।

इससे यात्रा के समय और ईंधन की बचत होने की उम्मीद है।

बाइट — राहुल सिंह, सांसद, दमोह

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।