दमोह में ‘मेरे सपनों का भारत’ की तस्वीर, जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक्सीलेंस स्कूल में प्रतियोगिता
विद्यार्थियों ने विकसित भारत, सरकारी योजनाओं और महिला सशक्तिकरण की थीम पर बनाए चित्र
दमोह, सितंबर 27: सेवा संकल्प अभियान के तहत दमोह के एक्सीलेंस स्कूल में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों से चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और वर्ष 2047 के विकसित भारत की कल्पना को रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा।
विद्यार्थियों ने भारत के समृद्ध स्वरूप, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनसे मिलने वाले लाभ, महिला सशक्तिकरण सहित कई विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। बच्चों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए विकसित भारत के प्रति अपनी कल्पना और विचारों को प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सांसद राहुल सिंह और विधायक सहित मौजूद जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। सांसद राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को लेकर नई पीढ़ी भी आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के चित्रों में वर्ष 2047 के विकसित भारत की कल्पना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ विकसित भारत के संकल्प और भविष्य की कल्पना को चित्रों के जरिए सामने रखा।
..........................................................
बाइट, शीतल, छात्रा बाइट, आरपी पटेल, प्राचार्य एक्सीलेंस स्कूल दमोह
बाइट, प्रीति सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत दमोह
बाइट, राहुल सिंह , सांसद दमोह