दमोह में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, 154 पुलिसकर्मियों के नामों का हुआ वाचन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
पुलिस लाइन में आयोजित शोक परेड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर जवानों के बलिदान को किया नमन।
दमोह, अक्टूबर 21: पुलिस लाइन में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर शोक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों ने कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एसपी आनंद कलादगी ने देशभर में शहीद हुए 154 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव सहित पुलिस अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। जनप्रतिनिधियों ने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त की।
----
बाइट्स:
धर्मेंद्र सिंह लोधी — पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री, मध्यप्रदेश
राहुल सिंह — सांसद, दमोह जयंत मलैया — विधायक, दमोह
प्रताप नारायण यादव — कलेक्टर, दमोह आनंद कलादगी — एसपी, दमोह