डांडिया इवेंट में लाइटिंग लगा आर्च गिरा, 2 की मौत:हैदराबाद के इंजीनियरिंग कॉलेज में हादसा, 14 स्टूडेंट घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग लगा आर्च गिर गया। हादसे में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट और एक अन्य की मौत हो गई। इस घटना में 14 दूसरे लोग भी घायल हुए हैं। यह हादसा शनिवार रात नादेरगुल के MVSR इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। मरने वालों में से एक की पहचान सोनी के रूप में हुई है, जो वनापर्थी की रहने वाली थी।
सोनी की बहन की हालत भी गंभीर है और उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। पांच की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए LB नगर के कामिनेनी अस्पताल ले जाया गया है। मृतक के रिश्तेदार बोले- सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे मृतक पीड़िता के चाचा सुरेश ने बताया, "मुझे शाम 7 बजे के एक कॉल आया। MVSR कॉलेज में डांडिया कार्यक्रम चल रहा था।
उस समय काफी तेज हवाएं चल रही थीं, और अचानक लाइटिंग और सजावट का एक खंभा गिर गया। मेरे दोस्त अशोक ने मुझे फोन करके बताया कि खंभा सीधे उनकी बेटी के सिर पर गिरा है। जब मैंने अस्पताल के स्टाफ से पूछा, तो उन्होंने बताया कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मैंने लोगों से पूछा और दूसरी जगहों पर भी पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि कुछ लापरवाही बरती गई थी और सुरक्षा के उचित इंतजाम नहीं किए गए थे। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… कोलकाता के दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत: 25 घायल; बारिश से बचने घुसी भीड़, एक-दूसरे पर गिरे लोग पश्चिम बंगाल के कोलकाता में शनिवार शाम चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़ मच गई।
हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हालांकि, कोलकाता मेडिकल कॉलेज के सूत्रों ने 20 लोगों की मौत का दावा किया है। हादसे में 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कोलकाता पुलिस के मुताबिक, शाम को बारिश होने लगी, इससे बचने के लिए कई लोग पंडाल के अंदर रुक गए। शाम 7:40 बजे बाहर खड़ी भीड़ भी पंडाल में आने की काेशिश करने लगी।
इससे धक्का-मुक्की होने लगी और भगदड़ मच गई। पढ़ें पूरी खबर…
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar