विदेश

डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 28 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा

डंकी रूट के जरिए भारतीयों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है.

ED के जालंधर जोनल ऑफिस ने दिल्ली के टिकट एजेंट तरुण खोसला को गिरफ्तार किया है.

आरोप है कि वह इस नेटवर्क का अहम हिस्सा था और लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका भेजने के लिए टिकट, वीजा और विदेशी एजेंटों से संपर्क कराने का काम करता था.

इस मामले में एक व्यक्ति से 30 लाख से 60 लाख रुपये तक वसूले जाने का आरोप है.

विशेष PMLA अदालत ने तरुण खोसला को 30 अक्टूबर 2026 तक ED की हिरासत में भेज दिया है.

300 से ज्यादा भारतीयों को US भेजने से जुड़ा मामला

यह मामला फरवरी 2025 में 300 से ज्यादा भारतीयों को अमेरिका से वापस भेजे जाने के मामले से जुड़ा है.

ED ने पंजाब और हरियाणा पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी.

जांच में क्या पता चला?

जांच में सामने आया कि विदेश जाने के इच्छुक लोगों को पहले कानूनी तरीके से अमेरिका भेजने का भरोसा दिया जाता था.

इसके बाद उन्हें दक्षिण और मध्य अमेरिका के अलग-अलग देशों के रास्ते अवैध तरीके से अमेरिकी सीमा तक पहुंचाया जाता था.

ED के मुताबिक, तरुण खोसला पंजाब और हरियाणा के एजेंटों से लोगों के पासपोर्ट और पैसे लेता था.

इसके बाद दिल्ली से गुयाना, सूरीनाम, इक्वाडोर और अल सल्वाडोर जैसे देशों के लिए टिकट और वीजा का इंतजाम करता था.

इन देशों में पहुंचने के बाद लोगों को स्थानीय एजेंटों की मदद से खतरनाक रास्तों से अमेरिकी सीमा तक ले जाने की व्यवस्था की जाती थी.

जांच एजेंसी को तरुण के मोबाइल फोन से विदेशी एजेंटों के साथ बातचीत के सबूत मिले हैं.

आरोप है कि वह विदेशी एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी कराने, यात्रियों के टिकट बुक करने और अमेरिकी डॉलर में भुगतान से जुड़े कामों में भी शामिल था.

ED के अनुसार, फर्जी येलो फीवर टीकाकरण प्रमाणपत्र बनवाने में मदद करने के भी आरोप हैं.

<p style="text-align: justi

📡 स्रोत: ABP Live

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।