दंतेवाड़ा में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर हुई जिला स्तरीय परिचर्चा आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
एंकर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड) लागू करने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के संबंध में शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की जिला स्तरीय परिचयात्मक चर्चा एवं बैठक आज जिला कलेक्टरेट स्थित डंकनी सभाकक्ष, दंतेवाड़ा में आयोजित की गई। बैठक में दंतेवाड़ा सहित बीजापुर एवं सुकमा जिले के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होकर अपने विचार एवं सुझाव साझा किया।
उक्त उच्च स्तरीय समिति का गठन न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में किया गया है। समिति में शत्रुघन सिंह (सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा), एम.के. राऊत (सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा), वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन पवार तथा सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती ज्योति रानी सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
बैठक में तीनों जिलों के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, शिक्षाविदों, प्रतिष्ठित नागरिकों, निगम-मंडल एवं आयोग के प्रतिनिधियों तथा पद्मश्री सम्मानित व्यक्तियों की सहभागिता रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रारूप तैयार करने की प्रक्रिया के संबंध में संबंधित वर्गों के प्रतिनिधियों से परिचयात्मक चर्चा करना तथा उनके विचारों एवं सुझावों को सुनना है।