अपराध

दरगाह में जायरीनों की जेब काटने वाली गैंग बेनकाब, 5 गिरफ्तार!

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 18 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
दरगाह में जायरीनों की जेब काटने वाली गैंग बेनकाब, 5 गिरफ्तार!

अजमेर दरगाह में जायरीनों के मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश। पांच आरोपी गिरफ्तार, 25 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, करीब 6 लाख रुपये है कीमत।

अजमेर, 18 नवम्बर। विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत के लिए आने वाले जायरीनों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करने वाली शातिर गैंग का अजमेर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 25 कीमती एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज डॉ. रवि और पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर चोरी और लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दरगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों से मिली जानकारी और संदिग्धों की निगरानी के आधार पर पुलिस गैंग तक पहुंची।

पुलिस ने 17 नवंबर को कार्रवाई करते हुए मोहम्मद आमिर, मोहम्मद ग्यासुदीन, फरदीन खान, शेख फरहान आलम और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया। आरोपियों पर दरगाह क्षेत्र में जायरीनों की जेबतराशी कर मोबाइल फोन चोरी करने का आरोप है। इस संबंध में थाना दरगाह में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इनके खिलाफ चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और जुआ अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के मोबाइल बेचने के ठिकानों, अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को इस मामले में और मोबाइल फोन बरामद होने की संभावना है।

प्रस्तुत है अजमेर दरगाह क्षेत्र में पुलिस की इस कार्रवाई पर हमारी खास रिपोर्ट।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत के दौरान मोबाइल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। यह घटना धार्मिक स्थल पर होने वाले अपराध को उजागर करती है, जिससे दरगाह के पर्यटकों और जियारत करने वालों में सुरक्षा के प्रति चिंता बढ़ती है। जनता के लिए यह चेतावनी है कि धार्मिक कार्यक्रमों में भी सतर्क रहना आवश्यक है, और ऐसे अपराधों की रिपोर्टिंग से पुलिस की त्वरित कार्रवाई संभव

🎙️ जनता का संदेश का मत

दरगाह की शांति और श्रद्धा को बचाने के लिए हमें एकजुट होकर अपराध से दूरी बनानी चाहिए। जब जियारत के दौरान चोरी हो, तो शांतिपूर्वक पुलिस को सूचित करें और सबूत सुरक्षित रखें। समाज में सहानुभूति और जागरूकता फैलाने से ऐसे अपराध कम होंगे। पीड़ितों को सहारा दें, उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें कानूनी सहायता पहुँचाएँ। इस प्रकार हम एक सुरक्षित, समर्पित और समावेशी समाज का निर्माण कर सकते हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।